भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को देवास जिले के हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।
तिरंगा यात्रा के साथ बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की।
You may also like
पाकिस्तान कभी कबूल नहीं करेगा... असीम मुनीर ने फिर दिखाए तेवर, भारत को दी गीदड़भभकी
क्या छत्तीसगढ़ में माओवाद धीरे-धीरे ख़त्म होने की कगार पर पहुंच चुका है?
IPL 2025: पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी समस्या ये है... जब कप्तान ही 'धोखा' देगा तो दूसरों से क्या उम्मीद करें
राजस्थान में मौसम की दोहरी मार! 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट तो वाही 9 जिलों सूर्य देवता बरपायेंगे कहर, पढ़े ताजा अपडेट
मजेदार जोक्स: महापुरुष क्या होता है