अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र रामपुर मूंडाना में एक निर्माणाधीन कंपनी के अंदर रात के समय ड्यूटी कर रहे दो गार्डों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों ही गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गार्ड की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मामला शनिवार देर रात का बताया जा रहा है।
पीड़ित गार्ड ने भिवाड़ी थाने में लिखित में शिकायत दी है और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी लगते ही भिवाड़ी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई है।भिवाड़ी अस्पताल में भर्ती गार्ड विकास ने बताया कि वो और उसका साथी गार्ड मोहन शनिवार रात को कंपनी में ड्यूटी कर रहे थे, तभी वहां के कुछ लोग कंपनी में घुसकर कंपनी में रखा सामान उठाने लगे। जब उन्होंने मना किया तो उन लोगों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों ही गार्ड की डंडों से बुरी तरह पिटाई की। जिसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी तरफ से भिवाड़ी पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
You may also like
रतन टाटा के जाते ही टाटा ग्रुप में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
अनिल कपूर के घर करवा चौथ मनाने पहुंचीं श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी बनीं मॉर्डन सुहागन, कपड़े आज की बहुओं वाले
दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया
मध्य प्रदेश के उपचुनाव में मुकाबला रोचक होने के आसार
आंध्र प्रदेश सरकार तिरुपति बालाजी सहित राज्य के सभी मंदिरों को हिंदू समाज को सौंप दे : विहिप