Top News
Next Story
Newszop

Sikar जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रिंस का जबरदस्त प्रदर्शन

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे एवं तीसरे दिन भी प्रिंस एजुहब की टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। गुंगारा, पिपराली में चल रही एथलेटिक्स अंडर-17 छात्र वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रिंस लोटस वैली के विनय यादव ने स्वर्ण एवं प्रिंस एकेडमी के आलोक सिंह ने रजत पदक जीता। 400 मीटर रेस में सागर ने स्वर्ण पदक जीता।

प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल के विकास महला ने ट्रिपल जम्प में कांस्य पदक जीता। अंडर-19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी के संदीप ने 100 मीटर रेस एवं भाला फेंक में रजत पदक हासिल किया। 1500 मी रेस में विक्रम ने और 800 मी रेस में अतुल ने कांस्य पदक जीता। प्रिंस सीसै स्कूल के शिवेन्द्र ने लॉन्ग जम्प में एवं आदित्य भट्ट ने 5 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता। भाला फेंक में भरपूर एवं 400 मी रेस में मनजीत ने कांस्य पदक जीता। अदिति, अनामिका, भावना एवं भव्या ने रिले रेस में रजत पदक हासिल किया है।

Loving Newspoint? Download the app now