राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार भी लड़कियों ने प्रदेश में टॉप किया है। इस बार तीनों संकायों में लड़कियां आगे रही हैं। जिसमें साइंस टॉपर कंगना- 99.20%, कॉमर्स टॉपर प्रीति- 99.80%, आर्ट्स टॉपर अनुप्रिया राठौर- 99.60% प्रगति अग्रवाल- 99.60% प्रियंका- 99.60% उर्मिला- 99.60%। सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
तीनों संकायों के रिजल्ट
बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के रिजल्ट एक साथ जारी किए हैं। इस बार साइंस का रिजल्ट 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आर्ट्स का 97.78% रहा।
परीक्षा का आयोजन और परीक्षार्थी
इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जिसमें इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से विज्ञान संकाय में 2 लाख 73 हजार 984, वाणिज्य में 28 हजार 250 और कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3907 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
शिक्षा मंत्री ने बताए टॉपर्स के नाम
राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज शाम 5 बजे नागौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरबीएसई 12वीं कक्षा के तीनों संकायों का परिणाम जारी किया है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित डूइट क्लास में आयोजित की गई।
वाणिज्य संकाय में 99.07% परिणाम
परीक्षा में 28,248 में से 28,010 विद्यार्थी शामिल हुए। परिणाम 99.07% रहा, जिसमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.97% तथा लड़कियों का 99.27% रहा। 13,689 लड़के तथा 9,373 लड़कियाँ प्रथम श्रेणी में सफल रहीं।
कला संकाय में 97.78% परिणाम
परीक्षा में कुल 5,87,444 विद्यार्थियों में से 5,78,164 विद्यार्थी उपस्थित हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78% रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.09% तथा लड़कियों का 98.42% रहा।
विज्ञान संकाय में 98.43% परिणाम
परीक्षा में कुल 2,73,915 विद्यार्थियों में से 2,72,138 विद्यार्थी उपस्थित हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 98.43% रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.07% तथा लड़कियों का 99.02% रहा। 1,45,102 लड़के और 1,02,832 लड़कियां प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।
You may also like
हम संतुष्ट थे... आईएमएफ ने किया पाकिस्तान को मिले लोन का बचाव, कह दी ये बड़ी बात
जैव विविधता का महत्व भारत से अधिक कोई अन्य देश नहीं समझ सकता: सीएम योगी आदित्यनाथ
6, 4, 6, 4, 4- राशिद खान का ओवर बना मिचेल मार्श का शो, एक ओवर में ठोके 25 रन; VIDEO
दिलचस्प सवाल और उनके उत्तर: SSC परीक्षा में पूछे गए प्रश्न
राजस्थान में 600 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना