भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ 3 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। तीनों ही परिवारों के सदस्य रात को घर में सो रहे थे। सुबह जब तीनों ही परिवारों के सदस्य जागे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला।
घटना जहान नगर क्षेत्र के हीरा का नगला की है। चोरों ने गांव के जसवंत सिंह, संजय सिंह व शेर सिंह के घरों को निशाना बनाया। तीनों लोग अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। चोर खाली पड़े तीनों घरों के कमरों में घुसे और वहां रखी गोदरेज की अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना का परिवार के सदस्यों को पता नहीं चला। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने कमरों का सामान बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उन्हें घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
जसवंत सिंह के घर से 4 चांदी की कौधनी, 8 जोड़ी चांदी की बिछिया, 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। संजय सिंह के घर से सोने की चेन और अंगूठी, सोने का टीका, चांदी की पायल और 14 जोड़ी चांदी की बिछिया चोरी हो गई। शेर सिंह के घर से सिर्फ 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई।
You may also like
ठंडे पानी से नहाने से होता है फायदा या नुकसान ? समय निकाल कर एक बार जरूर पढ़ें 〥
Relationship Tips- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका, फिर आपका पार्टनर आपसे नहीं छिपाएगा कोई बात 〥
अब शरीर में मौजूद सारा यूरिक एसिड निकलेगा बाहर लेकिन इस चीज का रोजाना करना होगा सेवन 〥
अब सिर्फ एक महीने में चेहरे के दाग धब्बे होंगे दूर. सिर्फ नारियल तेल में ये चीज मिलाकर लगा लें फिर देखें कमाल 〥
किशोरावस्था में कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह स्किन केयर रूटीन. ऐसा होगा गज़ब का चमत्कार की यकीन करना होगा मुश्किल 〥