ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार रविवार, 25 मई का दिन बेहद खास रहने वाला है। यह भगवान सूर्य का दिन है, जो आज वृषभ राशि में हैं। वहीं, चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। आज मासिक शिवरात्रि भी है और इस दिन कृत्तिका और रोहिणी जैसे नक्षत्रों के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन शुभ योगों के संयोग से आज 5 राशियों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं ये 5 राशियां कौन सी हैं और इन राशियों के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा शुभ?
मेष
25 मई को मेष राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा आएगी। आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपके लिए कई रास्ते खुल सकते हैं और आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आप धैर्य रखेंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में छोटी यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराना कर्ज चुकाना आसान होगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान देंगे और एकाग्र रहेंगे। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
सिंह
सिंह राशि वालों को आज 25 मई को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कोई पुराना प्रयास अब सफल हो सकता है और कोई नया अवसर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके साथ रहेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें ऑफर मिल सकता है। व्यापार में भी तरक्की के संकेत हैं। कोई नया सौदा हो सकता है या कोई नया साझेदार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए 25 मई का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देगी। दिन की शुरुआत अच्छे मूड में होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके अच्छे विचार आपको आगे ले जाएंगे। आज लिया गया कोई भी फैसला भविष्य में फायदा पहुंचाएगा। दिन सकारात्मक है, इसका पूरा उपयोग करें। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय सही है। आपकी योजना सफल हो सकती है। पढ़ाई में लगे लोगों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए 25 मई का दिन अच्छा रहेगा। आपको कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं। कारोबारियों को फायदा होगा। नए सौदे हो सकते हैं। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने के आसार हैं। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। अगर पहले कोई झगड़ा हुआ था, तो अब खत्म हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप हल्का और तरोताजा महसूस करेंगे। थकान कम होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
धनु
धनु राशि वालों के लिए 25 मई का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है। आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्या अब दूर हो सकती है। जो लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रदर्शन में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किस्मत पूरी तरह आपके साथ है। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से न डरें। सकारात्मक सोच बनाए रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
You may also like
'New Hitman' आयुष म्हात्रे ने GT के खिलाफ एक ओवर में कूटे 28 रन, देखें VIDEO
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की 48 छात्राएं हिमालयन ट्रैकिंग के लिए रवाना
इतिहास के पन्नों में 26 मई: अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत मजबूती से उभरा
घंडियाल देवता का मंदिर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र: डॉ. धन सिंह
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी तृप्ति डिमरी