जोधपुर नगर निगम की परिसीमन प्रक्रिया में किए गए बदलाव को स्वायत्त शासन विभाग ने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही जोधपुर शहर का प्रस्तावित नक्शा और ड्राफ्ट एक बार फिर तैयार कर लिया गया है। हालांकि निगम अधिकारियों ने तीसरी बार ड्राफ्ट और नक्शा तैयार किया है। निगम का परिसीमन तैयार करने वाले अधिकारी इस बार भी प्रस्तावित नक्शे और ड्राफ्ट की हार्ड कॉपी लेकर जयपुर गए हैं। इस बार के ड्राफ्ट में वीर तेजाजी नगर को हटाकर नया नक्शा तैयार किया गया है। साथ ही लोगों की ओर से प्राप्त सभी आपत्तियों का भी पूरी तरह से निराकरण कर दिया गया है।
वीर तेजाजी नगर हटाया गया
नए ड्राफ्ट में सिर्फ वीर तेजाजी नगर को हटाया गया है। अन्य किसी वार्ड की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वीर तेजाजी नगर को हटाने के बाद शेष आबादी को शामिल करते हुए वार्ड नंबर 10 का पुनर्गठन किया गया है।
कोर्ट के निर्देशानुसार बदलाव
राजस्थान हाईकोर्ट ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वीर तेजाजी नगर को गांव मानने से इनकार कर दिया था। परिसीमन में इसे गांव के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए निगम प्रशासन को दोबारा प्रारूप तैयार करना पड़ा। कोर्ट के निर्देशानुसार इस वार्ड की संरचना में बदलाव करना जरूरी हो गया था। इस बदलाव के कारण प्रशासन को एक बार फिर परिसीमन की प्रक्रिया दोहरानी पड़ी है।
You may also like
नम्रता शिरोडकर ने की मिस वर्ल्ड प्रतियोगियों की तारीफ, कहा- 'वाह… क्या जादुई शाम थी'
दो साल बाद बॉलीवुड में कमबैक पर बोलीं नरगिस फाखरी, 'ऐसा लग रहा है, जैसे कभी गई ही नहीं'
रूस में फिर ढह गया रेलवे पुल, पटरी से उतरी मालगाड़ी, 24 घंटे में दूसरी घटना
Hardik Pandya के पास इतिहास रचने का मौका, IPL 2025 के क्वालीफायर-2 में तोड़ सकते हैं कीरोन पोलार्ड का महारिकॉर्ड
वाणिज्य और उद्योग मंत्री का फ्रांस दौरे पर, भारत-यूरोपीय संघ एफटीए को मिलेगा बढ़ावा