आईपीएल 2025 में 4 मई को दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकीं और केकेआर ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकीं और पंजाब ने 37 रन से जीत दर्ज की।
इन दोनों मुकाबलों के बाद आइए आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं।
15 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है पंजाब किंग्सपंजाब किंग्स की टीम जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने प्लेऑफ के लिए दावेदारी और ज्यादा मजबूत कर ली है। टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 7 में जीत और तीन में हार मिली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। केकेआर 11 मैचों में पांच जीत और 11 अंकों के साथ छठे और लखनऊ 11 मैचों में पांच जीत, 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल मैच-54 के बाद1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | 0.482 |
2 | पंजाब किंग्स | 11 | 7 | 3 | 0 | 1 | 15 | 0.376 |
3 | मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | 1.274 |
4 | गुजरात टाइटंस | 10 | 7 | 3 | 0 | 0 | 14 | 0.867 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | 0.362 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 5 | 5 | 0 | 1 | 11 | 0.249 |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.469 |
8 | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 3 | 9 | 0 | 0 | 6 | -0.718 |
9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -1.192 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 2 | 9 | 0 | 0 | 4 | -1.117 |
You may also like
अमेरिका: रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हुआ विमान, कई लोगों की मौत की आशंका
IPL 2025: मार्श के 117 रन और पूरन के तूफानी शॉट्स से लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात की गेंदबाज़ी की उड़ा दी बखिया, बनाए 235 रन
'लापता लेडीज' को बिहार के कंटेंट क्रिएटर ने किया जीवंत, फिल्म की हिरोइन नितांशी गोयल से मिली सराहना
67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स: बियोंसे ने जीता बेस्ट कंट्री एल्बम का पुरस्कार
छत्तीसगढ़ में मिली 1000 साल पुरानी सोने की महादेव की मूर्ति