बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार की रात उनके निवास पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना आधी रात के समय अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ट्रेंडिंग वीडियो
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुस आया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घटना के समय अभिनेता के परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। कहा जा रहा है कि घर में घुसे व्यक्ति की काम वाली से बहस हुई। जब सैफ ने हस्तक्षेप किया और उसे शांत करने की कोशिश की, तब उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बांद्रा के डीसीपी ने पुष्टि की कि रात 2:30 बजे एक अनजान व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और उन पर चाकू से हमला किया। हालांकि, उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू से मारा गया या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा सैफ अली खान की काम वाली के साथ हो रहा था। जब सैफ ने इस झगड़े में हस्तक्षेप किया, तब उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
You may also like
चार शातिर अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को गोली लगी
उत्तर प्रदेश : रायबरेली में सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
मिशिगन रैली में जमकर थिरके राष्ट्रपति ट्रंप, दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने का मनाया जश्न
Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुखी मन से लिया बड़ा फैसला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, नहीं करें अब....
कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद इस PSU Stock में आज जबरदस्त खरीदारी; डिविडेंड की घोषणा ने खींचा ध्यान