पटना। बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 55 वर्षीय आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, युवती और 55 वर्षीय अली के बीच प्रेम संबंध थे।
घटना का पूरा विवरण
आरोपी आजाद अली और युवती के बीच पिछले डेढ़ साल से संबंध थे। अली उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया, तो अली परेशान हो गया क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी कारण उसने यह भयानक कदम उठाया।
लाश को नदी किनारे फेंका गया
आरोपी ने रात में युवती को मिलने के लिए बुलाया और एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले उसने उसके साथ संबंध बनाए, फिर अपने तीन दोस्तों से उसका बलात्कार करवाया। इसके बाद, उसने गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी और शव को नदी के किनारे दबा दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
You may also like
160 KG की महिला ने घटाया वजन तो बढ़ गई मुसीबत, कपड़े जैसा लटकने लगा मांस का लोथड़ा, देखें Photos ⤙
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़ ⤙
आगरा में पति-पत्नी के बीच ऊंची हील की सैंडल पर विवाद
कभी सब्जी बेचता था ये शख्स, आज करोड़ों की कंपनी का मालिक. भावुक कर देगी संघर्ष की कहानी ⤙
इंदौर में पत्नी ने ब्यूटी पार्लर जाने से मना करने पर की आत्महत्या