जांजगीर चांपा. नीम एक औषधीय वृक्ष है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। इसका स्वाद कड़वा होता है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ अमृत के समान हैं। नीम की छाल, पत्ते और टहनियाँ सभी औषधीय उपयोग में आती हैं, विशेषकर त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए। नीम के तेल का उपयोग खुजली, दाद और अन्य त्वचा रोगों के उपचार में किया जा सकता है। इसके पत्तों का रस पीने से कई बीमारियों से राहत मिलती है।
जांजगीर जिला अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक फणींद्र भूषण दीवान के अनुसार, नीम का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। पहले लोग इसकी टहनी से दातुन करते थे। नीम में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो रक्त को साफ करने में मदद करते हैं। यह त्वचा के रोगों को दूर करने और पेट को साफ रखने में सहायक है, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके अलावा, यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी लाभकारी है। नीम का दातुन करने से दांतों में दर्द से राहत मिलती है और यह मसूड़ों के संक्रमण, जिसे पायरिया कहा जाता है, के इलाज में भी मदद करता है। नीम के पत्तों को चबाने से भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
नीम के लाभ
• नीम की छाया में विश्राम करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है। संध्या में इसकी सूखी पत्तियों के धुएं से मच्छर दूर भागते हैं, जिससे अच्छी नींद आती है और वातावरण शुद्ध रहता है।
• इसकी मुलायम छाल चबाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। नीम की पत्तियों को सुखाकर अनाज में रखने से कीड़े नहीं लगते, जिससे अनाज सुरक्षित रहता है।
• नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर स्नान करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है, और सिर स्नान से बालों के जुएं समाप्त हो जाते हैं।
• नीम की जड़ को पानी में घिसकर लगाने से कील-मुंहासे समाप्त होते हैं और चेहरा सुंदर बनता है।
• नीम के पत्तों का रस रक्त को साफ करता है और इसे 5 से 10 मिलीलीटर की मात्रा में रोजाना लेना चाहिए।
Tags: Chhattisagrh news, Health News, Local18
FIRST PUBLISHED : December 26, 2024, 10:22 IST
You may also like
IPL 2025: 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर बना डाला ये शानदार रिकाॅर्ड, जानें इसके बारे में
स्कूल के मालिक की गन्दी करतूत, नौवीं की छात्रा से की छेड़छाड़ पीड़िता ने रो रो कर खुद बताया उसके साथ क्या हुआ ⑅
बड़ी शातिर निकली लेडी क्रिमिनल, प्राइवेट पार्ट में रिवॉल्वर छिपाकर जेल ले गई, जाने फिर क्या हुआ ⑅
बुलंदशहर में बकरी के साथ दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
कर्नाटक में छात्रों के जनेऊ उतारने पर भाजपा नेता प्रेम शुक्ला भड़के, कहा-'सिद्धारमैया सरकार को हिंदुओं से नफरत'