मुंबई में, महाराष्ट्र के भायंदर क्षेत्र में शुक्रवार को एक सूटकेस में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने की घटना की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाया गया।
पुलिस ने इस मामले में महिला के पति मिंटू सिंह और उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों की गतिविधियों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे शव को बोरे में भरकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सुबह लगभग 8 बजे उत्तन इलाके में एक महिला की सिर कटी लाश मिली, जिसे एल्फा कंपनी के ट्रैवल सूटकेस में छिपाया गया था। महिला की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई।
सूटकेस खोलने पर महिला का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था और सिर गायब था।
महिला के हाथ पर त्रिशूल और ॐ का टैटू बना हुआ है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह बैग पानी में बहकर आया है या किसी ने इसे जानबूझकर यहां फेंका है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने लाल रंग की टी-शर्ट और हरे रंग की लैगिंग्स पहन रखी थी। उत्तन पुलिस अब महिला के कटे हुए सिर को खोजने की कोशिश कर रही है।
You may also like
'अनुपमा' में मां-बेटी के झगड़े का सामने आया नया प्रोमो तो देख माथा पीटने लगे लोग, कहा- अब तक का सबसे खराब शो
राजस्थान के बूंदी में तेल फैक्ट्री में ब्लास्ट! टीन शेड के नीचे दबे 5 मजदूर, रेस्क्यू जारी
सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन भी फरार! बेटे ने बताया ऐसा राज़, सुनकर उड़ जाएंगे होश
सरकार की तिजोरी भरेगा अडानी ग्रुप? केदारनाथ रोपवे में करेगा निवेश
OPINION: रिश्ते बनाने में कंजूसी मत करिए... 424 करोड़ की संपत्ति, 4000 करोड़ के महल के मालिक सिंधिया का बयान