जांजगीर चांपा। CG NEWS: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में एक युवक का शव पेड़ की टहनी से लटका हुआ पाया गया है। युवक की पहचान राम नारायण केवट (26 वर्ष) के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे की है।
परिवार से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि राम नारायण केवट रोजी मजदूरी करता था और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की शादी तीन से चार साल पहले हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहने के कारण वे अलग रहने लगे थे। रविवार की शाम को वह घर से निकला और रात में वापस नहीं आया, जिसके बाद सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
You may also like
दिल्ली में पत्नी की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, दूसरी हत्या की साजिश भी उजागर
पुणे में आईटी कंपनी में शुभदा कोदारे की हत्या: आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरू कोर्ट ने अतुल सुभाष सुसाइड केस में निकिता सिंघानिया और उसके परिवार को दी जमानत
अवारा कुत्ते का बच्चे पर हमला: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
मथुरा में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, सहेली हिरासत में