हिंदू धर्म में देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा पाठ करने का बड़ा महत्व होता है। कोई भी पूजा भगवान की आरती और दीपक की ज्योति के बिना अधूरी होती है। हालांकि दीपक लगाते समय लोगों के मन में एक दुविधा रहती है। दीपिक घी का लगाए या तेल का? कौन सा दीपक कब और कैसे लगाना चाहिए? इनमें ज्यादा शुभ कौन सा दीपक होता है? आज हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देंगे।
घी का दीपकहिंदू धर्म में भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाना बड़ा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घी के दीपक से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। आपको मनचाहा फल देते हैं। यह दीपक आप सुबह और शाम दोनों समय प्रज्वलित कर सकते हैं। घी शुद्ध होना चाहिए। मिलावट वाला या वनस्पति (डालडा) नहीं होना चाहिए।
घी का दीपक घर में लक्ष्मी भी लाता है। मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करने से घर में बरकत बनी रहती है। पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा शिवजी, गणेशजी और विष्णुजी को भी घी का दीपक लगाने से लाभ होता है। आपके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। घर में खुशियां आती है।
घी का दीपक लगाने का भी एक खास नियम होता है। इसे हमेशा भगवान के दाईं ओर जलाना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष समाप्त होता है। आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। घी के दीपक में हमेशा सफेद रंग की खड़ी बत्ती ही लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। नेगेटिविटी दूर चली जाती है।
तेल का दीपकहिंदू धर्म में तेल का दीपक प्रज्वलित करने की भी परंपरा होती है। ये भी घी के दीपक की तरह शुद्ध माना जाता है। जो लोग सक्षम नहीं हैं वह घी की जगह तेल का दीपक भी लगा सकते हैं। यह दीपक भी आपको सुबह और शाम दोनों समय लगाना चाहिए। आप मूंगफली, सोयाबिन, सरसों, तिल इत्यादि का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
सक्षम न होने पर आप तेल का दीपक हर भगवान को लगा सकते हैं। लेकिन कुछ देवी देवता ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ तेल का ही दीपक लगता है। इन्हें घी का दीपक नहीं लगाया जाता है। इनमें हनुमानजी और शनिदेव सबसे पहले आते हैं। इन दोनों को मंगलवार और शनिवार तेल का दीपिक लगाना चाहिए। इन्हें सरसों या तिल के तेल का दीपक लगाने से ज्यादा लाभ होता है।
तेल का दीपक आपके दुखों का नाश करता है। शत्रु को आपके घर से दूर रखता है। उसकी कोई चाल पूरी नहीं होने देता है। यह तेल भगवान के बाईं ओर लगाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है। इस तेल में लाल रंग की लंबी लेटी हुई बत्ती लगाना चाहिए।
You may also like
खेल के प्रति जज्बा: तीन दोस्तों ने छोटी सी उम्र में करा दिया टूर्नामेंट
बहराइच हिंसा : 26 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 87 पकड़े गये; मुख्य आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी
नंगे प्रेमी को बक्से में छिपा लगा दिया ताला, घरवालों ने खुलवाया तो उड़ गए होश
आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2024 शनिवार को करने जा रहे हैं कोई शुभ काम तो यहां देखिए
महाराष्ट्र चुनाव से पहले ही उद्धव गुट के चुनाव चिह्न में हुआ बदलाव