मकान जून 2024 से खाली है, लेकिन एक कमरे में किरायेदार का सामान रखा था। इसी कमरे में फ्रिज भी था, जो छह महीने से चालू था। फ्रिज बंद करने पर उससे बदबू आनी शुरू हुई और जब फ्रिज खोला गया तो महिला की लाश मिली।
मध्य प्रदेश के देवास में एक खाली मकान में रखे फ्रिज में महिला का शव मिला है। मामला वृंदावनधाम का है। यहां के एक मकान में महिला की लाश मिली है। लाश फ्रिज के अंदर थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। अब तक यह पता नहीं चला है कि यह महिला कौन है और इसकी हत्या कब की गई थी। देवास के भोपाल रोड बायपास मार्ग स्थित वृंदावन धाम के एक घर में महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर बीएनपी थाना पुलिस पहुंची। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि घर से बदबू आ रही है। यहां बताया गया है कि फ्रिज में शव रखा था। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
You may also like
एसएससी मुख्यालय के बाहर नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना
मुख्यमंत्री साय आज तीन विभागों की लेंगे समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना
घर के बाहर सोती थी महिला, लेटती थी पोती के साथ, बेटे को हुआ शक, रात में देखा तो▫ ι
दिल्ली: विदेशी धरती पर देश का अपमान करना राहुल गांधी की पुरानी आदत