IAS Academy Suicide Case: देश की प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में कार्यरत एक युवक ने अजीबोगरीब तरीके से खुदकुशी कर ली। पहले युवक ने महिला बनकर साड़ी पहनी, फिर बिंदी लगाई, लिपस्टिक लगाई और पंखे से लटक कर खुदकुशी कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पता चला है कि युवक एक मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार क एलबीएस मसूरी में नियुक्त होमगार्ड कर्मचारी सुभाष ने थाना मसूरी को इस घटना की जानकारी दी कि अकादमी में कार्यरत एमटीएस अनुकूल रावत ने खुदकुशी कर ली। वो पौड़ी गढ़वाल के ग्राम उफल्डा का रहने वाला था। उसकी उम्र 22 साल थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अनुकूल रावत ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाई थी। पुलिस ने दरवाजे को कारपेंटर के माध्यम से तुड़वाया और मृतक को नीचे उतारा गया। इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
क्या कहा पुलिस ने?
इंस्पेक्टर मसूरी अरविंद चौधरी ने बताया कि युवक दिमागी तौर पर परेशान लग रहा था, क्योंकि उसने लड़कियों वाला श्रंगार किया हुआ था। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि चार महीने पहले जून माह में पंतनगर एयरपोर्ट में कार्यरत एक युवक ने भी बिंदी, चूड़ी, लिपस्टिक और महिला की वेशभूषा पहनकर सुसाइड किया था। आज इसी तरह की दूसरी रहस्यमयी घटना ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आखिर युवक ने महिला का वेश धारण कर क्यों सुसाइड किया, इसकी पड़ताल की जा रही है। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। साथ-साथ उसके मोबाइल फोन के डाटा की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक, अनुकूल ने सफेद और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उस पर फूल बने थे। गले में आर्टिफिशियल ज्वेलरी और गुलाबी ब्लाउज पहना था। चेहरे पर महिलाओं वाला मेकअप किया था। बालों का स्टाइल भी महिलाओं जैसा किया था।
You may also like
Motorola Edge 50 Pro, Moto G85 5G and more Motorola phone deals revealed in Flipkart Big Diwali Sale
तेंदुलकर ने बेंगलुरु टेस्ट के शतकधारी रचिन और सरफराज को सराहा
झारखंड में झामुमो-कांग्रेस में 70 सीटों पर सहमति, 11 सीटें राजद और वामदलों के लिए छोड़ी
बम से उड़ाने की धमकी के चलते इंडिगो के 5 विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक्शन में दिल्ली सरकार, 2764 निर्माण साइट्स का निरीक्षण