Next Story
Newszop

साउथ के यह 9 सुपरस्टार्स चार्ज करते हैं सब से ज़्यादा पैसे.. करोड़ों की फैन फॉलोइंग और अरबों की फीस। 〥

Send Push

इस लिस्ट के पहले सुपरस्टार है अल्लू अर्जुन का। अपनी फिल्म पुष्पा के लिए बॉलीवुड में भी नाम कमाने वाले अल्लू अर्जुन अपनी हर एक फिल्म का 100 से 300 करोड रुपए लेते हैं। उन्होंने पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ रुपये लिए थे, पूरे साल डायरेक्टर्स इन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए इंतजार करते हैं। साउथ में इन सुपरस्टार्स को काफी प्यार मिलता है। इन की फैन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है, अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और इनके दमदार लुक ने लोगों का हमेशा दिल जीत है।

image

इस लिस्ट के दूसरे सुपरस्टार है प्रभास। बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले प्रभास अपनी हर एक फिल्म का 100 से 200 करोड रुपए लेते हैं।

image

प्रभास की एक्टिंग तो दमदार है ही इसके साथ ही साथ इनकी लगभग हर एक फिल्म सुपरहिट होती है और इसलिए तेलुगू इंडस्ट्री में प्रभास की डिमांड भी बहुत ज्यादा है। बड़े-बड़े डायरेक्टर्स इन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए सालों साल इंतजार भी करते हैं।

image

अगला नाम आता है जूनियर एनटीआर। तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म देवरा के लिए 100 से 200 करोड रुपए चार्ज किए थें। उनकी अधिकतर फिल्म सुपरहिट होती है।

image

इस लिस्ट में चौथा नाम आता है रामचरण का। फिल्म RRR से बॉलीवुड में फेमस होने वाले राम चरण अपनी हर एक फिल्म का 90 से 100 करोड रुपए लेते हैं। रामचरण अपनी सादगी और एक्टिंग के कारण लोगों के बीच काफी मशहूर है। यह कई प्रकार की चैरिटी भी चलाते हैं जिसमें वह आम लोगों की मदद करते हैं। राम चरण चिरंजीवी के बेटे हैं और अपने पिता की तरह ही इन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है।

image

इस लिस्ट का पांचवा नाम है महेश बाबू। भोली सी सूरत वाले महेश बाबू अपनी हर एक फिल्म का 80 से 100 करोड रुपए चार्ज करते हैं। इनकी एक्टिंग से ज्यादा लोग इनकी पर्सनेलिटी से काफ़ी इंप्रेस्ड रहते हैं। इन्होने साउथ इंडस्ट्री मे कई सुपरहिट फिल्में दी है और आज इनकी पॉपुलैरिटी इतनी अधिक है की इनकी एक झलक देखने के लिए हजारों लोग सड़कों पर इंतज़ार करते हैं।

image

इस लिस्ट का छठा नाम है पवन कल्याण का। गब्बर सिंह, खुशी जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले पवन कल्याण अपनी हर एक फिल्म का 80 से 100 करोड रुपए लेते हैं। इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश के दसवीं उपमुख्यमंत्री के रूप में पवन कल्याण कार्यरत है साथ ही आंध्र प्रदेश के पर्यावरण विभाग के मंत्री भी हैं। जितना एक अभिनेता के रूप में इनकी पापुलैरिटी है उससे कहीं ज्यादा एक पॉलिटिशियन के रूप में भी इन्हें खूब पापुलैरिटी मिली है।

image

सातवें नंबर पर आते हैं चिरंजीवी। आरआरआर और God Father जैसी फिल्मों में नजर आने वाले चिरंजीवी अपनी हर एक फिल्म का 40 से 70 करोड रुपए चार्ज करते हैं। चिरंजीव सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सफल राजनीतिज्ञ भी है। वह पहले मिनिस्ट्री आफ स्टेट का पद भी संभाल चुके हैं।

image

इस लिस्ट में अगला नाम है विजय देवरकोंडा का। अपनी पर्सनालिटी और अपने लुक के कारण लड़कियों के बीच काफी मशहूर है। लड़कियां उनकी दीवानी है। तेलुगू इंडस्ट्री में इन्हें खूब पसंद किया जाता है और वह अपने हर एक फिल्म का 27 से 45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इन्होंने द फैमिली स्टार, लाइगर, जैसी कई फ़िल्में की है, इसके अलावा विजय देवराकोंडा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्य पांडे के साथ रिलेशनशिप के कारण भी काफी फेमस हो चुके हैं।

image

और इस लिस्ट का आखिरी नाम है नंदमुरी बालकृष्ण का। 64 साल के यह एक्टर आज भी 25 – 30 साल के एक्टर पर भारी पड़ते हैं। यह अपनी हर एक फिल्म का 30 करोड रुपए लेते हैं। इन्होने भगवंत केसरी, वीरा सिम्हा रेड्डी कैसी कई फिल्मे दी है, इसके साथ ही आपको बता दे कि यह आंध्र प्रदेश विधानसभा के कलेक्ट मेंबर भी रह चुके हैं।

Loving Newspoint? Download the app now