UP News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में लंबे समय से जाम की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके तहत शहर को भीड़भाड़ से राहत दिलाने के लिए और यातायात सुगम बनाने के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से मंजूरी मिल गई है. इस फोरलेन मार्ग का निर्माण होने के बाद भारी भरकम वाहन चालकों को शहर में बिना एंट्री किए बाहर से गुजरने के लिए अच्छा विकल्प होगा।
शहर में रोजाना बढ़ते ट्राफिक का कारण लोगों को सफर के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर कहीं न कहीं लोग जाम की समस्या से जूझते हैं जिसे देखते हुए शहर बाईपास बंधे को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हुई जो जल्द ही परवान चढ़ने वाली है। शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसके टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जो बीते दिनों पहले पूरी कर ली गई। इस मार्ग का निर्माण दो चरणों में कराया जाएगा। 35 करोड़ रुपये से नरौली पुल से करतालपुर तिराहे तक और 35 करोड़ से करतालपुर से भंवरनाथ तक फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जांच पड़ताल के निर्देश दे दिए गए हैं।
मार्ग के दोनों तरफ 15-15 मीटर भूमि खरीदी जाएगी
इस सड़क को बनाने के लिए मार्ग के बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए राजस्व कर्मियों द्वारा जांच पड़ताल कर डाटा जुटाया जा रहा है। सरकारी जमीन को छोड़कर जो अन्य लोगों से जो जमीन ली जाएगी उसका मुआवजा उन्हें दिया जाएगा।
सीधे वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन से जुड़ेगा जनपद
वैसे तो आजमगढ़ जनपद भंवरनाथ के आगे जाकर वाराणसी लुंबिनी फोरलेन से जुड़ा है। लेकिन फोरलेन बनने के बाद यह नरौली पर आजमगढ़ मऊ फोरलेन और भंवरनाथ के पास जाकर सीधे वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन के जरिये जुड़ेगा। इससे लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। नरौली से भंवरनाथ तक फोरलेन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब बॉन्ड आदि भरवाने का कार्य कराया जाएगा। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर इसका काम शुरू हो जाएगा।
You may also like
'पैसों पर आधारित है जन सुराज का राजनीतिक मॉडल, भाड़े पर रखे हैं कार्यकर्ता', JDU का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला
फ्रांस में 74 वर्षीय सर्जन को हुआ सजा, 299 बच्चों को बनाया था हवस का शिकार और गंदे कामों की बनाता था...
मोपेड से खुला 200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का मामला
नियजकों ने की ईएसआई के साथ समस्याओं पर चर्चा
गिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत