World’s Tallest Woman : रूमेसा गेलगी के पास दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का खिताब है। उनके शरीर की इसी बनावट ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दी है। ख्याति और उपलब्धि भी दी है। हालांकि रूमेसा को अपने शरीर की इस बनावट के कारण कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में उनका एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह बता रही हैं कि हवाई जहाज में उड़ान के दौरान उन्हें स्ट्रेचर पर लेटकर यात्रा क्यों करनी पड़ी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) द्वारा रूमेसा गेलगी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रुमेसा गेलगी तुर्की एयरलाइंस में यात्रा कर रही हैं और इस दौरान उन्हें फ्लाइट में स्ट्रेचर पर लेटकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ा। रूमेसा गेलगी संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर जा रही थीं और इसको लेकर वह उत्साहित थीं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर GWR की तरफ से लिखा गया, “दुनिया की सबसे लंबी महिला कैसे यात्रा करती है और अपने दोस्तों से कैसे मिलती है? तुर्की एयरलाइंस के लिए रुमेसा गेलगी को अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा की।” वीडियो में वह यह बता रही हैं कि मुझे स्कोलियोसिस है, जो रीढ़ की हड्डी में गंभीर वक्रता की स्थिति है। इसके अलावा, मेरी रीढ़ की हड्डी में दो लंबी छड़ें और 30 स्क्रू हैं, जो झुकने और मुड़ने से रोकते हैं। इसलिए, स्ट्रेचर पर उड़ना मेरे लिए सबसे सुरक्षित और एकमात्र विकल्प है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ।
बता दें कि रूमेसा गेलगी की ऊंचाई 215.16 सेमी (7 फीट 0.7 इंच) है। उनके पास पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब हैं और वह एक कार्यकर्ता, सार्वजनिक वक्ता और शोधकर्ता भी हैं। रुमेसा एक वकील और अपराध उपन्यासों की शौकीन पाठक भी हैं।
रूमेसा गेलगी के इस वीडियो को 6 लाख लोग देख चुके हैं. हजारों की संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। वहीं अपने वीडियो पर रूमेसा गेलगी ने बताया कि मैंने 11 साल पहले इसके लिए स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी करवाई थी और मेरा कर्व कम हो गया है। अब मेरी जान को कोई खतरा नहीं है। हालांकि जिस समय मैं बैठी रह सकती हूं, वह अभी भी एक बार में 1-2 घंटे तक ही सीमित है, सर्जरी से पहले अधिकतम 20 मिनट ही बैठ पाती थी।
You may also like
'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाया पाक, कहा - खुशी को मातम में बदल देंगे और अपने चुने गए समय और स्थान पर बदला...
थुदारुम: मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
शाहरुख़ ख़ान का MET गाला 2025 में शानदार डेब्यू, अमूल ने किया खास सम्मान
संघ प्रमुख डॉ. भागवत का जयपुर में एक दिवसीय प्रवास
मप्रः वन भवन के ई-ब्लॉक के 3 तल का आवंटन निरस्त, ब्लॉक का सम्पूर्ण तल वन विभाग को आवंटित