पंचकूला: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हरियाणा के पंचकूला पहुंच गए है। वो आज से श्री हनुमान कथा की शुरुआत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 26 मई से 30 मई तक चलेगा। ये पहली बार है जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंचकूला में कथा करेंगे। उनके आगमन को लेकर ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दशहरा ग्राउंड में 210 बाई 700 फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसमें करीब 28,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, जिस मंच पर धीरेंद्र शास्त्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बैठेंगे, उसका आकार 120 बाई 180 फीट रखा गया है। 2300 महिलाओं की कलश यात्रारविवार को कथा की पूर्व संध्या पर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 2300 महिलाएं शामिल हुईं। बारिश के बावजूद महिलाएं श्रद्धा से लबालब थीं और धार्मिक गीतों के बीच कलश यात्रा में भाग लिया। हालांकि बारिश की वजह से शालीमार ग्राउंड में कीचड़ फैल गया, जिससे श्रद्धालुओं को कुछ असुविधा भी हुई। पंचकूला ही नहीं, चंडीगढ़ और मोहाली से भी बड़ी संख्या में लोग बाबा बागेश्वर का प्रवचन सुनने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे शास्त्री जी की साफगोई और जोशीले प्रवचनों के प्रशंसक हैं और 26 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ लोग तो बनते हुए पंडाल को देखने भी पहुंच रहे हैं। हरियाणा में दूसरी बार आगमनधीरेंद्र शास्त्री इससे पहले हरियाणा के पानीपत में भी हनुमंत कथा अमृत महोत्सव में भाग ले चुके हैं। उस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें संतों में तूफान और रामराज्य जैसा हिंदुस्तान लाने का आह्वान करना है। उन्होंने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पदयात्रा की भी घोषणा की थी। धीरेंद्र शास्त्री का मानना है कि हनुमान कथा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा देती है, बल्कि सफलता और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करती है। वे कहते हैं किजो भक्त हनुमान कथा को श्रद्धा से सुनते हैं, वे एक दिन सेठ जरूर बनते हैं।
You may also like
30 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL से
मन्नत पूरी करने वाले चमत्कारी मंदिर और उनके रहस्यमयी पत्थर
दगाबाज पाकिस्तान में पलते हैं आतंकी शैतान, भारत से सच जानकर दुनिया हैरान, कहा-हम लडाई में साथ
छत्तीसगढ़ में माओवाद को ख़त्म करने की सरकार की कोशिशें क्या कामयाब हो रही हैं?
जयपुर में दुकान-मकान मालिक सावधान! 120 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए इन रास्तों पर गरजेगा बुलडोज़र, JDA ने तैयार किया खाका