Capricorn Horoscope Today, 30 april 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा है, खासकर साझेदारी में काम करने वालों के लिए। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आज पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ रहेगा। आज मकर राशि का करियर राशिफल : आज कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी की मदद कर सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आज अतिरिक्त लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का दबाव अधिक रह सकता है। लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। चुगलखोर सहकर्मियों से दूरी बनाकर रखें। आज मकर राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : आज परिवार में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान निकल सकता है। संपत्ति आदि के मामलों में अकेले ही बड़ा निर्णय लेने से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद लें। 30 अप्रैल की लकी राशियां आज मकर राशि की सेहत : मकर राशि के जातकों को आज पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें और तरल पदार्थ लेते रहें। आज मकर राशि के उपाय : मकर राशि के जातक आज पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। अगले दिन इन्हें साफ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें।
You may also like
WATCH: ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! सर जडेजा ने मारा है IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का; स्टेडियम की छत पर गिरी बॉल
चुनाव आयोग जल्द लॉन्च करेगा 'ईसीआईनेट', 40 ऐप्स होंगे समाहित
पुलिस ने 5 घंटे चलाया धरपकड़ अभियान, 87 अभियुक्त गिरफ्तार
धर्मशाला में आज शाम पंजाब किंग्स और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला, बारिश का भी बना हुआ है साया
दर्जनों मोटरसाइकिलों से आए बदमाशों ने युवक का किया अपहरण