India
Next Story
Newszop

Paddy Procurement: किसानों को धान का पैसा किस्त में मिलेगा या फिर एकमुश्त? डेप्युटी सीएम ने बता दिया क्या है इस बार सरकार का प्लान

Send Push
रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत एक बार फिर से तेज है। कांग्रेस की मांग है कि 1 नवंबर से धान की खरीदी होनी चाहिए वहीं, सरकार ने इस बार धान खरीदी का फैसला 14 नंवबर से किया है। गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में धान खरीदी को लेकर मुहर लगी थी। वहीं, धान खरीदी में किसानों को एकमुश्त राशि मिलेगा या फिर किस्त में इसे लेकर राज्य के डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो वादे किये थे उनको पांच सालों में पूरा नहीं किया है। विष्णुदेव साय की सरकार वादों का पूरा कर रही है। डेप्युटी सीएम ने कांग्रेस पर बोला हमलाडेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से हमला करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को पांच सौ रुपये देने की बात कही थी लेकिन पांच सालों में महिलाओं को एक रुपये भी नहीं दिए। आज विष्णुदेव साय की सरकार है राज्य की 70 लाख महतारी-बहन के खातों में हर महीने की एक या दो तारीख को एक हजार रुपये भेजा जा रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। विजय शर्मा ने सवाल करते हुए कहा कि इसमें किसी को क्या खोट नजर आती है ये बताना चाहिए। खेती अब खाने के लिए खजाने के लिएविजय शर्मा ने कहा कि अब हमारे राज्य में खेती खाने के लिए नहीं बल्कि खजाने के लिए हो रही है। खेती बेचकर किसान घर बनवा रहे हैं और आपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। डेप्युटी सीएम ने कहा कि हम किसानों की सारी धान खरीदेंगे और एकमुश्त उनका भुगतान करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होती है। कांग्रेस की मांग एक नंवबर से हो धान खरीदीधान खरीदी को लेकर कांग्रेस की मांग है कि राज्य में धान की खरीदी 1 नवंबर से होनी चाहिए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 14 नवंबर से धान की खरीदी करने पर सरकार पर हमला बोला था। वहीं, दीपक बैज ने भी कहा था कि सरकार को धान की खरीदी 1 नवंबर से करनी चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now