नई दिल्ली: आज से तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार में कमी आते ही तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। अगले तीन दिन तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद आंशिक तौर पर बादल चिलचिलाती गर्मी से मामूली राहत दिला सकते हैं। सुबह-सुबह धूप बढ़ा देती है गर्मीबीते एक हफ्ते से सूर्योदय जल्दी होने लगा है। छह बजे तक हल्की रोशनी आने लगती है। सात बजे तक धूप के दर्शन हो जाते हैं। साढ़े आठ बजे तो तेज धूप पसीने बहाने पर मजबूर कर देती है। रविवार का दिन भी ऐसा ही रहा। बीते शनिवार की तुलना में तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का असर 22 से 68 प्रतिशत रहा। रिज का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री, आया नगर का 38.8 डिग्री, पीतमपुरा का 38.9 डिग्री रहा। वहीं पालम का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, रिज का 21.6 डिग्री, आया नगर का 20.4 डिग्री, राजघाट का 22.5 डिग्री, नजफगढ़ का 20.2 डिग्री, पीतमपुरा का 23.8 डिग्री, मयूर विहार का 20.2 डिग्री और नोएडा का 20.2 डिग्री रहा। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। आज कैसा रहेगा मौसम?पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 21 डिग्री तक रह सकता है। यानी दिन के समय सुबह भी गर्म रहेगी। हवाएं कमजोर रहेंगी। आज इस सीजन की पहली लू हो सकती है। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को भी लू का प्रकोप रहेगा। अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम भी 21 से 24 डिग्री तक रहेगा। 10 अप्रैल से तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट आएगी। आंशिक बादल छाने लगेंगे। 10 से 12 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक और न्यूनतम 18 से 21 डिग्री तक रह सकता है। 12 अप्रैल से एक बार फिर आंशिक बादल गायब हो जाएंगे। जिसके बाद तापमान बढ़ सकता है। लू का प्रकोप दिल्ली के सभी इलाको में रहेंगा। क्या बरतें सावधानियां?
- दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बाहर जाने से बचें।
- जितना संभव हो पानी पीए, प्यास न होने पर भी।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- गॉगल्स, छाता, टोपी, जूते का इस्तेमाल करें।
- बाहर जाते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें।
- चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड साफ्ट ड्रिंक और एल्कोहल के सेवन से बचें।
- अधिक प्रोटीन युक्त खाने से बचें।
- बच्चों और पालतु जानवरों को खड़ी गाड़ी में न छोड़े।
- यदि बीमार या कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, चावल का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
- जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।
- घर को ठंडा रखने के लिए परदों का इस्तेमाल करें।
- बाहर अत्यधिक श्रम वाली गतिविधि जैसे व्यायाम से बचें।
- नंगे पैर न रहें।
- रसोई में काम करते समय दरवाजे खिड़कियां खुली रखें।
You may also like
ट्रंप अब दवा पर भी लगाएंगे टैरिफ, कहा-फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃