Next Story
Newszop

'जीजू भिखारी हैं क्या', बिहारी लड़के ने दिखाया बहन के दहेज का सामान, कमेंटरी सुनकर हंस-हंस कर लोट-पोट हुए लोग

Send Push
आज के मॉर्डन युग में सोसाइटी अपनी दकियानूसी विचारधारा को भूलकर आगे बढ़ रही है। लेकिन कई गांवों के लोग अभी भी इन परंपराओं पर कायम हैं। इन्हीं में से एक परंपरा है दहेज प्रथा।

कई लोग इस बात को समझने लगे हैं कि ये दुल्हन के परिवार पर एक बड़ा बोझ बन जाता है। फिर भी कई जगहों पर ये परंपरा अब भी चल रही है। कई परिवारों को शादी के मौके पर महंगे तोहफे देने का दबाव झेलना पड़ता है, चाहे इसके लिए उन्हें भारी खर्च ही क्यों न करना पड़े।
लड़के ने बनाया बहन के दहेज का व्लॉग image

हाल ही में एक बिहारी लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी बहन के तिलक समारोह के लिए लाई गई चीजें दिखा रहा है।

वीडियो में लड़का बड़े गर्व से एक-एक सामान दिखाता है। शुरुआत होती है एयर कंडीशनर और फ्रिज जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान से, जो सब नामी ब्रांड के होते हैं। इसके बाद वो सोफा, कुर्सियां, बिस्तर और कई घरेलू चीजें दिखाता है। कुछ चीजों के बारे में उसे खुद भी ठीक से नहीं पता होता, लेकिन वो सब कुछ खुशी-खुशी दिखाता है।


देखें वायरल वीडियो​इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन सबकी कीमत लाखों में होगी। ये साफ दिखता है कि लड़की के परिवार ने दहेज की चीजों जुटाने में बहुत बड़ी रकम खर्च की है, जो उनके लिए एक बड़ा बोझ बन सकता है।
​वीडियो को इंस्टाग्राम पर @manusinghvlogs1999 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। जिसपर अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
ये व्लॉग नहीं, दहेज का सबूत है' image

कई लोगों ने लड़के के कॉन्फिडेंस और दहेज के इतने समान को लेकर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये व्लॉग नहीं, सबूत है दहेज का।' दूसरे ने लिखा, 'मोटरसाइकिल कहां है।' तीसरे ने लिखा, 'जीजू इतने गरीब है क्या।'

Loving Newspoint? Download the app now