Scorpio Horoscope Today, 6 May 2025 : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज करियर सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में चुनौतियां और प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें, चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। हनुमान बाहुक का पाठ और सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभकारी रहेगा। आज वृश्चिक राशिवालों का करियर राशिफल : आज का दिन करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा लेकिन कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अयोग्य या स्वार्थी लोगों पर अत्यधिक भरोसा करना आपके कार्य में बाधा बन सकता है। ऑफिस या व्यापार में किसी से तीखी बातचीत से बचें। यदि आज आप कार्यस्थल पर सावधानी और विवेक से काम लें तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आज व्यापारियों को कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : आज पारिवारिक मोर्चे पर दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन में निराशा का अनुभव हो सकता है। आपके साथी की ओर से भावनाओं की कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन उदास हो सकता है। पारिवारिक वातावरण में भी असहमति या संवाद की कमी हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें। आज वृश्चिक राशिवालों की सेहत का हाल : आज आप थोड़ा चिड़चिड़े हो सकते हैं। ध्यान और खुली हवा में टहलना लाभदायक रहेगा। अनियमित दिनचर्या से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए नींद और पोषण पर ध्यान देना जरूरी है। आज वृश्चिक राशिवालों के लिए उपाय : आज हनुमान बाहुक का पाठ करें और हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
You may also like
श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग शतक जड़ने के बाद स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
Recipe: गर्मियों में घर पर ही बना लें वर्जिन पिना कोलाडा, टेस्ट होता है बेहद ही गजब
एलनाज नोरौजी के ब्रेकअप की खबरें: इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल चैट स्क्रीनशॉट
हैवीवेट स्टॉक्स में मुनाफावसूली से बाजार में बड़ी गिरावट, 1200 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 24,600 पर बंद
लखनऊ में दिल दहलाने वाला अपराध: किशोरी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला