Gemini Horoscope 13 April, 2025: आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि के लिए आज का दिन कमाई के साथ ही साथ खर्चीला भी रहेगा। आपको आज बच्चों के लिए कुछ खरीदारी करनी होगा। किसी पार्टी उत्सव में शामिल होने का संयोग बनेगा लेकिन इस पर आपको धन भी खर्च करना होगा। आपको आज किसी बिजली के उपकरण और वाहन पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। वैसे आज आपको घर और कार्यक्षेत्र के काम को लेकर भी व्यस्त रहना पड़ सकता है। साथी सहयोगियों से आपको सहयोग मिलेगा। आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मिथुन राशि के जातक आज घर परिवार के काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। घर की साज सज्जा और व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे। आपको आज घर के बड़ों से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें उनको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद ले सकते हैं। आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत के मामले में अनुकूल रहेगा। जिन लोगों को उदर रोग से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी है उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। एहतियात के तौर पर तेल मसाले का प्रयोग कम करें। आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि के जातकों को आज दिन को शुभ बानए रखने के लिए उपाय के तौर पर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।
You may also like
India's Cheapest 6-Airbag CNG Cars in 2025 – Price, Features & Mileage
Yamaha RX 100 Reborn: Iconic Two-Wheeler Set to Make a Modern Comeback in 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान दौरे पर
'छावा' OTT पर बनी डिजास्टर! 800 करोड़ी फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक, इब्राहिम की 'नादानियां' से भी कम व्यूज
Best cooler under 5000 : Amazon पर ऑफर 5,000 रुपये से कम में लाएं घर ये सुपर कूलर