Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 25 May 2025 : मूलांक 1 वाले आज करेंगे कोई नई शुरुआत, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 25 May 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। उदाहरण के लिए 25 तारीख का मूलांक (2+5= 7) 7 होगा। आज 25 मई, रविवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 7 अंक के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज केतु का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज रविवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं और सूर्य का अंक 1 माना जाता है। अंकज्योतिष के मुताबिक, आज मूलांक 1 वाले कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी योजना को दोबारा शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, मूलांक 7 वाले अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों के बारे में गहराई से सोचेंगे। आइए विस्तार से जानें 25 मई का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी योजना या विचार को नई ऊर्जा के साथ पुन: शुरू कर सकते हैं। इससे आपको प्रेरणा मिलेगी और लाभ भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही, आसपास के लोग आपके नेतृत्व की क्षमता को पहचानेंगे और आपके द्वारा दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से लेंगे। लेकिन आज आप किसी बात लेकर मन ही मन में बेचैन हो सकते हैं। ऐसे में शांति रखें और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आपके बातचीत करने का तरीका और विचार दूसरे लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों के मन में कई प्रकार की भावनाएं आ सकती हैं। इससे आप थोड़े ज्यादा संवेदनशील रह सकते हैं। अपने किसी करीबी या जीवनसाथी के साथ रिश्ते को लेकर आप गहराई से सोच सकते हैं। लेकिन किसी पुराने मित्र या जानकार से बातचीत करने या मुलाकात करने से आपका तनाव कम हो सकता है। साथ ही, आपको सुकून मिलेगा। इससे आपके अंदर सहयोग और समझ की भावना भी प्रबल रहेगी। आज कामकाज धोड़ी धीमी गति से होंगे। लेकिन मानसिक संतुलन बना रहेगा।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 वाले कार्यक्षेत्र पर अपने विचारों को अच्छी तरह प्रकट कर सकते हैं। आपके बातचीत करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप जिस भी सभा या चर्चा के बीच शामिल होंगे वहां आपकी राय और बातों का असर लोगों पर गहरा पड़ेगा। अगर कार्यस्थल पर कोई प्रस्तुति, मीटिंग या चर्चा करने वाले थे, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे प्रदर्शन की लोग सराहना करेंगे। आज आपका रचनात्मक कार्यों में ज्यादा मन लगेगा। साथ ही, आपके सुझावों को भी लोग गहराई से समझेंगे। आज व्यापार के मामले में कोई नई योजना आपको फायदा दिला सकती है।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वाले कार्यक्षेत्र पर जिस काम को करना शुरू करेंगे वहां अनुशासन और स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता भी हासिल होगी। अगर आपको कोई पुराना दस्तावेज, प्रोजेक्ट या कागजी काम अधूरा पड़ा है, तो वह आज पूरा हो सकता है। यह दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में आपको तालमेल बनाए रखना होगा। कठोरता से पेश आने से रिश्तों में खटास आ सकती है।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 वाले कार्यक्षेत्र पर कामकाज में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको अपने आसपास के लोगों से सूचनाएं मिल सकती हैं, जिनके बीच ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको सामने कोई नया अवसर या किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इससे मन उत्साहित रहेगा और लाभ भी मिल सकता है। आपकी वजह से आज किसी व्यक्ति के जीवन में बदलाव आ सकता है। लेकिन आपको ज्यादा चीजों में एक साथ पड़ने से बचना होगा। ऐसा करने से थकान महसूस हो सकती है।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वाले लोग जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उनके साथ रिश्ते को गहरा करने पर आज ज्यादा समय देंगे। आज परिवार या किसी प्रियजन के साथ आपका जुड़ाव गहरा हो सकता है। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज सजावट और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में आप ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। अगर किसी बात से परेशान हैं, तो प्रिय व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। इससे मानसिक तनाव कम होगा।


मूलांक 7 image

आज के दिन मूलांक 7 वाले अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों के बारे में गहराई से सोच सकते हैं। बाहर से सब सामान्य नजर आ सकता है, लेकिन आपके भीतर कई प्रकार की भावनाएं और विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आज कोई सपना, विचार या अनुभूति आपको कोई नई सीख दे सकती है। जीवन के बारे में सही-ढंग से सोचने के लिए आपको खुद के अंदर की भावनाओं को समझना होगा। दूसरों की बात से ज्यादा खुद पर विश्वास करें। अपने सोचने-समझने की शक्ति को आपको बढ़ाना होगा और विचारों को भी स्पष्ट रखें।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वाले कार्यस्थल पर कामकाज के प्रति गंभीर रह सकते हैं और अपने आसपास के लोगों से भी यही उम्मीद रखेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। नियंत्रण बनाए रखने से आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा। अगर कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो आज उसका लाभ प्राप्त हो सकता है और काम भी पूरा हो जाएगा। आज आपकी स्थिरता ही आपकी ताकत बनेगी।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वाले ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और हर काम को पूरे उत्साह के साथ करेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य या व्यक्तिगत उद्देश्य की ओर आज ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव या संघर्ष चल रहा था, तो अब उसका समाधान मिल सकता है। इससे आपको सुकून मिलेगा। आप दूसरों की मदद करने के लिए भी तैयार रहेंगे और दिन के मध्य में आप ज्यादा उत्साहित रह सकते हैं। साथ ही, कार्यों को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे।

Loving Newspoint? Download the app now