Next Story
Newszop

क्या देखा है कभी मगरमच्छ को पैदा होते हुए? अगर नहीं तो जरूर करें भारत की 'River And Boat' सफारी, होती है यहां

Send Push
अगर आपको लगता है कि सफारी का आनंद सिर्फ जमीन पर ही लिया जा सकता है, तो ऐसा नहीं है. दरअसल आप 'रिवर एंड बोट' की सफारी का आनंद भी ले सकते हैं, जो बीते कुछ सालों में काफी पापुलर हो रही है। बता दें, इस दौरान जानवरों को काफी करीब से देखने का मौका मिलता है। भारत की रिवर एंड बोट सफारी के बारे में लोग कम ही जानते हैं, ऐसे में जो लोग वाइल्डलाइफ देखने का शौक रखते हैं, उन्हें इसका एक्सपीरियंस लाइफ में एक बार जरूर लेना चाहिए।

बता दें, भारत में रिवर एंड बोट सफारी सिर्फ जानवरों को देखने के लिए नहीं है, इस दौरान आप जंगल के जीवन को समझ पाएंगे और जान पाएंगे हमारी दुनिया से जंगल कितना अलग है। आइए जानते हैं भारत में कहां- कहां होती है, रिवर एंड बोट सफारी। (All photos- unsplash.com)
पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, केरल image

हरे-भरे पश्चिमी घाटों में बसा पेरियार, रिवर और बोट सफारी के लिए बेस्ट है। इस दौरान आप हाथियों को नहाते हुए देख सकते हैं। यही नहीं यहां सांभर हिरण, बाइसन और कभी-कभी एक या दो बाघ भी दिखाई देते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच माना गया है।


नेशनल चंबल सेंचुरी, उत्तर प्रदेश/राजस्थान/मध्य प्रदेश image

रिवर और बोट सफारी के लिए आप नेशनल चंबल सेंचुरी भी आ सकते हैं। सरीसृप प्रेमियों के लिए ये जगह बेस्ट है। यही नहीं चंबल नदी में आप मगर मगरमच्छ और गंगा डॉल्फिन को देख सकते हैं। इसी के साथ यहां आपको पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां भी देखने को मिलेगी। यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच है।


सुंदरबन वन, पश्चिम बंगाल image

दुनिया का सबसे बड़े मैंग्रोव वन को आप बोट सफारी से एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह पूरी तरह से रोमांचकारी होगा। जैसे ही आपकी बोट जंगल से होकर गुजरेगी, तब आपको मायावी रॉयल बंगाल टाइगर देखने को मिल सकते हैं। कभी-कभार ये टाइगर पानी में तैरते हुए भी नजर आते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के बीच है।


सतकोसिया गॉर्ज सेंचुरी, ओडिशा image

सतकोसिया गॉर्ज भारत के पूर्वी ओडिशा में एक घाटी है, जो महानदी नदी द्वारा बनाई गई है। यह घाटी सतकोसिया टाइगर रिजर्व के भीतर स्थित है। ऐसे में यहां पर बोट राइड करना सबसे बेस्ट माना गया है। यहां आपको घड़ियाल तैरते हुए दिख जाएंगे। अगर आप नेचर को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। बता दें, यहां आने का सबसे बेस्ट समय अक्टूबर से अप्रैल मान गया है।


भितरकनिका नेशनल पार्क, ओडिशा image

भितरकनिका में भारत में लुप्तप्राय समुद्री मगरमच्छों की सबसे बड़ी आबादी है जहां आपको 6 मीटर से अधिक लंबाई वाले मगरमच्छ देखने का मौका मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां 1,671 समुद्री मगरमच्छ रहते हैं। अगर आपने नहीं देखा कि मगरमच्छ की प्रजनन की प्रक्रिया कैसे होती है, तो यहां रिवर एंड बोट सफारी के जरिए इसका अनुभव ले सकते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी का माना गया है।

Loving Newspoint? Download the app now