मेष राशि,बढ़ते खर्च पर कंट्रोल करना होगा
मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी से काम को निपटाने का रहेगा। आपको आज शत्रुओं और विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। आपको आज अपने बढ़ते खर्च पर भी कंट्रोल करने की जरूरत रहेगी। सेहत के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा और खानपान का ध्यान रखना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज अपने काम से काम रखें दूसरों के मामलों में हाथ डालने से आपको बचना चाहिए।आज भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि,धन संपत्ति के मामले में सतर्क रहें

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा लेकिन आपको आज लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा और आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। आपको किसी भी संपत्ति का लेन-देन करते समय उसके चल-अचल पहलुओं की जांच करनी होगी, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।
आज भाग्य 81 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। नारायण कवच का पाठ लाभदायक होगा।
मिथुन राशि,अधिकरी वर्ग से सहयोग मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई छोटा-मोटा पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है। आपको आज कमाई का अन्य स्रोत मिल सकता है। संतान के विवाह से संबंधित समस्या का समाधान होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकरी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने का फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 83 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि, करियर में उछाल दिखेगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आज अपने काम पर फोकस भी बनाए रखना होगा। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज अपने करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम से खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।
आज भाग्य 88 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आपको आज विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि,सुख साधनों में आज वृद्धि होगी

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। राजनीति में काम करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। आपका सामाजिक और राजनीतिक दायरा आज बढेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अवसरों का लाभ उठाना होगा,इसके लिए मौके पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आज भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर चने की दाल का दान करना चाहिए।
कन्या राशि,कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा
कन्या राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी आज बना रहेगा। आपको आज बुद्धि और कार्यकुशलता का भी लाभ मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। वाहन चलाते समय आपको बहुत सजग रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा।
आज भाग्य 84 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आपको आज भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
तुला राशि,कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है
आज तुला राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज मिलाजुल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहयोगी के व्यवहार की वजह से आपको क्रोध आ सकता है। करोबार में आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपके ऊपर आज काम की कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे। किसी सगे संबंधी से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक रहेगा। खानपान में आपको संयम रखना होगा।
आज भाग्य 82 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर गणपति स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि, सेहत को नजरअंदाज न करें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिश्रम से बढकर लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा,दूसरों के मामलों आज हस्तक्षेप करने से आपको बचना होगा। अगर आपकी सेहत नरम है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
आज भाग्य 78 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। गायत्री मंत्र का जप करना शुभ फलदायी रहेगा।
धनु राशि,प्रभाव और सम्मान बढेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलो में लाभदायक रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा, अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके घर में सुख साधनों का आगमन हो सकता है।
आज भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर रारक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि,आज कोई सकारात्मक खबर मिलेगी
मकर राशि के जातकों को आज नौकरी को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आपका कोई अटका काम पूरा होगा। जो लोगो नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। आप परिवार के साथ कहीं यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग आज बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें। तकनीकी काम में आपको आज सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 89 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर विष्णु स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
You may also like
Sri Muktsar Sahib: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मचा हड़कंप, 5 की मौत, कई घायल
Yuzvendra Chahal: चेहरा मास्क से छिपाएं और हुडी लगाए महवश पहुंची चहल से मिलने होटल, फोटो हो रहे...
Viral Video: 'वाशरूम में पानी नहीं है': पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिखाई कराची एयरपोर्ट की सच्चाई, वीडियो हो गया वायरल, लोग ले रहे मजे
भतीजा-चाची को रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन जो हुआ उसके बाद… सोच भी नहीं सकते!
बिहार पुलिस में रेंज ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक