गोंडा: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। इसका कारण गिनाते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास विजन का अभाव है। पूर्व भाजपा सांसद पिछले दिनों दिल्ली की एक अदालत से पॉक्सो एक्ट केस में बरी हुए हैं। इस मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब बृजभूषण शरण सिंह हमलावर रुख अपनाते दिख रहे हैं।
बृजभूषण ने क्या कहा?बृजभूषण शरण सिंह ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के क्रम में राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। मैं फिर कहता हूं कि कभी भी नहीं हो सकते। इसका कारण बताते हुए वे कहते हैं कि हर आदमी का एक विजन होता है कि हमारा रास्ता क्या है? हमें किस तरफ जाना है? लोग तय कर आगे की तरफ बढ़ते हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि आज तक राहुल गांधी का रास्ता क्लियर ही नहीं है।
कठपुतली होने का आरोपबृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस सांसद पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी कठपुतली हो गए हैं। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। जो पुरानी कम्युनिस्ट की विचारधारा थी, उसी विचारधार पर वे चल रहे हैं। वही भाषा वह बोलते हैं। बृजभूषण ने कहा कि राहुल गांधी वही भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान को अच्छी लगे। मेरा मानना है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं हो सकते हैं।
हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि वैसे राहुल गांधी प्रधानमंत्री हो भी जाएं तो देश का बंटवारा तो आज की स्थिति में संभव नहीं है। वह चाहकर भी यह नहीं कर सकते। लेकिन, देश की सत्ता अगर उनके हाथ चली गई वे इसे बेच देंगे।
पीओके लेगी भाजपापाक अधिकृत कश्मीर के मसले पर राहुल गांधी के पीएम बनने पर वापस लेने के कांग्रेसी नेताओं के दावे पर भी बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि किसके शासन में पीओके बना था। कश्मीर का वह हिस्सा पाकिस्तान के कब्जा में जाने किसने दिया? किसने तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत की? सभी सवालों का जवाब है, कांग्रेस।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा कराने वाली कांग्रेस से आप उम्मीद करते हैं कि वह पीओके वापस लेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उसे लेगी। आप देखते जाइए, पाकिस्तान का बंटवारा होने वाला है।

You may also like
विराट और रोहित के बाद क्रिकेट की बड़ी रिटायरमेंट अपडेट
प्रधानमंत्री ने उलानबटार ओपन 2025 में पहलवानों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी
तिजारा का संजीव जम्मू में हुआ शहीद, नम आँखों से लोगों ने दी विदाई
टाउन हॉल मामले में पूर्व राजपरिवार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, राज्य सरकार से मांगा जवाब
राज्य स्विमिंग चैंपियनशिप में विंध्याचल के तैराकों का जलवा