अनिल शर्मा, आगरा: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले अमित चौधरी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम थाना में भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया पर जारी बयान को हटवाने के लिए मेल भेजा था। सोमवार शाम सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन सिकंदरा के अरतौनी क्षेत्र में मिली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो मोबाइल में मिला। पुलिस ने आरोपी से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहासपुलिस अमित चौधरी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट भी ब्लॉक कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मंगलवार को डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी अमित चौधरी को सिकंदरा क्षेत्र से साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
You may also like
Rajasthan : एडिशनल एसपी ने आयोजित की एंटी करप्शन वर्कशॉप. फिर वसूली के आरोप में खुद हो गए गिरफ्तार...
जीत के साथ राजस्थान ने खत्म किया अपना आईपीएल 2025 का सफर, चेन्नई को 6 विकेट से दी मात
सोमवार को भगवान शिव की पूजा का महत्व और मंत्र
आराध्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार, ऐश्वर्या राय का बड़ा असर
स्कूल असेंबली के लिए आज के समाचार: राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल की प्रमुख खबरें