Aries Horoscope Today, 20 October 2024 : आज मेष राशि का करियर : आपको करियर के मामले में लाभ और सफलता प्राप्त होगी और योजनाएं सफल होंगी। हर कार्य के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में अधिक बिक्री को दर्शाने वाला रहेगा। काम धंधे के मामले में आज दिन काफी शानदार रहेगा और आपको लाभ समय से पहले हो जाएगा। आपको ऑनलाइन और होम डिलीवरी के माध्यम से काम को बढ़ाने का मौका मिलेगा और सफलता भी प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग कोचिंग चलाते हैं उनको धन लाभ मिलता देखा जाएगा। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने काम को टेलीफोन के माध्यम से पूरा कर लेंगे और मुनाफा भी काफी अच्छा होगा। आज मेष राशि का पारिवारिक जीवन : मेष राशि के घर में आपस में किसी कारण से गलतफहमी बढ़ सकती है और परेशानी पैदा हो सकती हैं। आपके घर का माहौल कुछ देर के लिए बिगड़ सकता है। आपके घर में कोई बाहरी व्यक्ति घर परिवार में फूट डालने का प्रयास कर सकता है तो सतर्कता रखें और सूझबूझ से काम लें। आज मेष राशि की सेहत : आपको पेट में दर्द या फिर एसिडिटी आदि से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। तेज मसालेदार भोज्य पदार्थ के सेवन से बचें और फालतू बाहर की चीजें अधिक न खाएं। आपको खाने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आज मेष राशि के उपाय : विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से लाभ होगा। जरूरतमंद लोगों को रोजाना प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का दान करें।
You may also like
IND vs NZ: Indian dream yet not over, final drama at Chinnaswamy
30 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर खानी चाहिए ये 2 चीजें, हड्डियां होंगी मजबूत
बाबा के निधन से बिगड़ी सलमान की हालत पर अरबाज़ का छलका दर्द
UP Weather Today: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, दिन गर्म तो रातें हुई सर्द, जानें कब होगी ठंड की शुरुआत
अमिताभ बच्चन से अधूरी मोहब्बत का इंतकाम लेंगी रेखा, 70 साल की उम्र में रचाने जा रही हैं दूसरी शादी