जानकारी के अनुसार, इस ब्रिज के बन जाने से एक घंटे की यात्रा करीबन 1 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस ब्रिज का हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज है, जिसे बनाने में कुल 2200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। चीन का ये ब्रिज इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है। चलिए आपको इस ब्रिज के बारे में बताते हैं। (All photos: highestbridges.com)
कितना ऊंचा है ब्रिज
हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा पुल होने वाला है। ये ब्रिज जून 2025 में शुरू हो जाएगा। ये पुल एफिल टॉवर से 200 मीटर ऊंचा है। चीन का ये ब्रिज एफिल टॉवर से तीन गुना भारी भी रहेगा। ये पुल इसलिए भी खास है, ब्रिज करीबन हवा में लटका है।
एक बार चालू होने के बाद ये पुल न केवल गुइझोउ में हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन के दोनों किनारों को कनेक्ट करेगा, बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ेगा। जमीन से 625 मीटर (लगभग 2,050 फीट) की ऊंचाई पर खड़ा ये ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनेगा।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज 190 किलोमीटर लंबे शांतियन-पुक्सी एक्सप्रेसवे का भी हिस्सा है, जिसे दक्षिण-पश्चिम चीन में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया है। इस पुल का निर्माण 2022 से शुरू किया गया था, ये पुल दोनों तरफ के पहाड़ों को कनेक्ट करता है। ये अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज से 9 गुना ऊंचा है। चीन ने एक तरह से अपना भी रिकॉर्ड तोडा है। दुनिया का सबसे ऊंचा पुल चीन में ही है, अभी चीन का सबसे ऊंचा पुल ड्यून ब्रिज है। इसकी लंबाई 565 मीटर ऊंची है।
दुनिया के 5 सबसे ऊंचे पुल
दुनिया में कई और ब्रिज भी हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे पुल में गिना जाता है। तीन तो चीन में ही मौजूद हैं। सिदु नदी पुल, चीनडेक ऊंचाई: 496 मीटर (1,627 फीट)शुरुआत: 2009जगह : हुबेई प्रांत, चीनसिदु नदी पुल को दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का खिताब हासिल है। यह सिदु नदी घाटी तक फैला है और पहाड़ी क्षेत्र पर इसका निर्माण करने की वजह से इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना भी कहते हैं।
बलुआर्टे पुल, मेक्सिको

डेक ऊंचाई: 403 मीटर (1,322 फीट)शुरुआत: 2012जगह : डुरांगो-सिनालोआ सीमा, मेक्सिकोबलुआर्टे पुल दुनिया के सबसे ऊंचे केबल-ठहरा पुल से फेमस है, जो मेक्सिको के डुरांगो-मजाटलन हाइवे पर एक कनेक्शन के रूप में कार्य करता है। इसे वास्तुशिल्प उपलब्धि के रूप में भी पहचान मिली हुई है।
बालिंग नदी पुल, चीन
डेक ऊंचाई: 370 मीटर (1,210 फीट)शुरुआत: 2009स्थान: गुइझोउ प्रांत, चीनयह पुल बालिंग नदी घाटी तक फैला है और चीन के पहाड़ी क्षेत्रों में इसके निर्माण के लिए पहचान मिली हुई है।
बीपांजियांग नदी 2003 पुल, चीन
डेक ऊंचाई: 366 मीटर (1,201 फीट)शुरुआत: 2003स्थान: गुइझोउ प्रांत, चीनबीपांजियांग नदी पुल कभी विश्व स्तर पर सबसे ऊंचा पुल हुआ करता था।
आइज़ाई पुल, चीन
डेक ऊंचाई: 350 मीटर (1,150 फीट)शुरुआत: 2012स्थान: हुनान प्रांत, चीनआइज़ाई पुल अपने अद्भुत नजारों और पर्यटन बुनियादी ढांचे के लिए जाना जाता है। ये दो पहाड़ी क्षेत्रों को कनेक्ट करता है। इसमें लोगों के लिए पैदल मार्ग भी शामिल हैं।
You may also like
प्रयागराज में दलित युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, परिवार का आरोप- गेहूं का बोझा न उठाने पर हुई हत्या
नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
चिलचिलाती गर्मी ना बाबा ना ! आईएमडी ने कहा, 'मानसून में खूब बरसेगी बरखा रानी'
अगर अंपायरों के पास बल्ले की जांच करने का समय है, तो हमें कोई समस्या नहीं है: नीतीश राणा
Vodafone Idea Silently Launches Rs. 340 Prepaid Plan With 1GB Daily Data and Exclusive Night Benefits