Travel
Next Story
Newszop

ऊपर वाले का करें धन्यवाद...नंबर 1 पर नहीं है दिल्ली का नाम, लेकिन उत्तर प्रदेश के इन शहरों की हवा सबसे खराब

Send Push
दीवाली के अगले दिन हवा का क्या हाल होता है, इससे हम सभी वाकिफ है, लोग बम- पटाखे जलाने से बाज नहीं आते है ऐसे में वायु प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि दिवाली का त्योहार आने से पहले ही राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषित होती जा रही है। दिल्ली की हवा में उसी धुंध की परत छा गई और 'एयर क्वालिटी इंडेक्स' (AIQ) में 'खराब' कैटेगरी में दर्ज किया गया। आइए जानते हैं दिल्ली के अलावा कौन- कौन से शहर प्रदूषित हैं। (All representative photo from- unsplash)
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर की हवा सबसे खराब image

जिस शहर की हवा सबसे ज्यादा खराब है उसमें पहला नंबर उत्तर प्रदेश (UP) के मुजफ्फरनगर का नाम शामिल है। बता दें, टूरिज्म के मामले में मुजफ्फरनगर काफी फेमस है। यहां शुक्रतीर्थ – शुक्रताल, हनुमत धाम,श्री पंचमुखी महादेव मंदिर स्थित अक्षय वट फेमस है। जहां पर 5100 वर्ष पुराना चमत्कारी वृक्ष है। जिसे देखने के लिए हर साल टूरिस्ट यहां आते हैं।


हरियाणा का बहादुरगढ़ image

दूसरे स्थान पर हरियाणा का बहादुरगढ़ है। जिसका हवा को खराब माना गया है। बता दें, हरियाणा के झज्जर जिले का एक शहर बहादुरगढ़ "गेटवे ऑफ हरियाणा" के नाम से जाना जाता है। बहादुरगढ़ शहर की स्थापना मुगलों द्वारा की गई थी। अगर आपका चक्कर इस शहर में लगता है, तो यहां के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें। बता दें, शहर में कई प्राचीन मंदिर हैं जो देखने लायक हैं। यहां के हनुमान शनि मंदिर से आप शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।


उत्तर प्रदेश का हापुड़ image

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का हापुड़ है। इस शहर की हवा को भी 'खराब' कैटेगरी में रखा गया है। हापुड़ भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। यहां पर घूमने लायक काफी जगहें हैं। यहां का गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ के सबसे पुराने और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। इसी के साथ आप यहां पर प्राचीन शिव मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। वहीं बच्चों के बीच यहां सिटी पार्क काफी फेमस है।


राजधानी दिल्ली image

लिस्ट में चौथे स्थान पर राजधानी दिल्ली है और हम सभी जानते हैं हर साल दिल्ली में लाखों की संख्या में टूरिस्ट घूमने आते हैं। अगर आप दिल्ली पहली बार आने की प्लानिंग कर रहे हैं,तो यहां आकर इस्कॉन मंदिर, लोटस टेंपल, कुतुब मीनार, चांदनी चौक, छत्तरपुर मंदिर, जंतर मंतर, जामा मस्जिद, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन एक्सप्लोर करना न भूलें।


यहां देखें देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों के नाम image

भारत मे जिन शहरों की हवा सबसे खराब है, उसमें 5वें नंबर पर मध्य प्रदेश का सिंगरौली, छठे नंबर पर उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा, 7वें नंबर पर उत्तर प्रदेश का नोएडा, 8वें नंबर पर मध्य प्रदेश का मंडीडीप, 9वें नंबर पर हरियाणा का सोनीपत और 10वें नंबर पर हरियाणा का हिसार का नाम शामिल है।

Loving Newspoint? Download the app now