नेपीडॉ: सोना सदियों से बेशकीमती धातु रही है। प्राचीन सभ्यताओं से लेकर आधुनिक युग तक सोने को लेकर इंसानों की चाह कम नहीं हुई है। इसकी बेतहाशा बढ़ती कीमतें इसकी गवाही देती हैं। सोने की पहचान ऐश्वर्य और समृद्धि से होती रही है। यही वह है कि भव्यता को दिखाने के लिए प्राचीन काल में भवनों के गुंबदों और मीनारों को सोने से सजाया जाने लगा। ऐसा बहुत कम ही है कि पूरी इमारत सोने से ढकी हो। लेकिन एक इमारत ऐसी है, जिसे पृथ्वी पर सोने से ढकी सबसे बड़ी संरचना माना जाता है। सोने से बना सबसे बड़ा पैगोडाम्यांमार के यांगून में स्थित श्वेडागोन पैगोडा सोने से बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। 112 मीटर (367 फीट) यह इमारत पूरी तरह सोने से ढकी हुई है। स्थानीय ट्रैवेल गाइड के अनुसार, इस पैगोडा में 6 से लेकर 60 टन सोना लगा हुआ है। हालाकि, सटीक आंकड़ा मिलना मुश्किल है क्योंकि सैकड़ों साल से इस स्मारक में बौद्ध भक्तों, राजाओं और आगंतुकों ने सोना जोड़ा है, जिसकी गणना करना असंभव है। दिलचस्प बात ये है कि म्यांमार बीते चार साल से युद्ध चल रहा है, लेकिन यह पैगोडा पूरी तरह सुरक्षित है। जड़े हुए हैं 4531 हीरेपैगोडा की आधिकारिक वेबसाइट के अनसार, इसे म्यांमार में सबसे पवित्र बौद्ध स्थल माना जाता है। यह संरचना सोने की प्लेटों से ढकी हुई है। इसके ऊपर 4531 हीरे जड़े हुए हैं, जिनमें से एक का वजन 72 कैरेट है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है। यूनेस्को के अनसार, यह स्थल 46 हेक्टेय से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें मंदिर, मूर्तियां, घंटियां, तीर्थस्थल और चार मुख्य सीढ़ियां शामिल हैं।इसका ढांचा प्राचीन हिंदू-बौद्ध ब्रह्माण्ड विज्ञान पर आधारित हैं, जिसमें आने वाले श्रद्धालु स्तूप के चारों ओर दक्षिणावर्त घूमते हैं। मुख्य संरचना एक ईंट के चबूतरे पर स्थित है, जो पूरी तरह से असली सोने से ढका हुआ है। पैगोडा की मुख्य संरचना एक ईंट के चबूतरे पर स्थित है, जो पूरी तरह से असली सोने से ढका हुआ है।
You may also like
हनुमान जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने प्रदेशवासियाें काे दी शुभकामनाएं
Petrol-Diesel Prices: जाने क्या भाव में बिक रहा हैं आज राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, कीमतों में आ सकती हैं बड़ी..
दो फेरों के बाद वधू पक्ष ने रुकवा दी शादी, कहा- दूल्हा और दुल्हन है भाई बहन' ◦◦ ◦◦◦
डीआरसी में बच्चों के खिलाफ बढ़ी यौन हिंसा चिंता का विषय: यूनिसेफ
Second Plane Crash in 24 Hours Shocks U.S.; 3 Killed in Florida Small Aircraft Accident