इंटरनेट डेस्क। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच में एक बड़ी खबर सामने आई हैं जी हां राजस्थान में जयपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे लावारिस खड़े पिकअप वाहन से पुलिस ने 2075 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने वाहन जब्त कर विस्फोटक की जानकारी पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संगठन को दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक साथ मिले इतने विस्फोटक से प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए है। वहीं पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संगठन ने नमूने लिए हैं। बस्सी थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब ढाई बजे गश्त के दौरान दौसा से जयपुर की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहन खड़ा था। अंदर चालक भी नहीं था।
गाड़ी में 63 कार्टन और प्लास्टिक के 10 कट्टे रखे थे। कार्टन पर आप्टिस्टार एक्सप्लोसिव और प्लास्टिक के कट्टों पर आमोनियम नाइट्रेट लिखा हुआ था। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान भीलवाड़ा जिला निवासी ईश्वर सिंह के रूप में की गई है। विस्फोटक और गाड़ी को सीज कर लिया गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा की यह विस्फोट कहा से लाया गया था और और ये क्या काम आने वाला था।
pc- news18,jagran
You may also like
18 वर्षीय युवक की आत्महत्या: अपमानजनक घटना के बाद उठी आवाज़ें
आज का मेष राशिफल, 24 मई 2025 : कमाई के स्रोत बनेंगे लेकिन खर्च भी आज बना रहेगा
आज का राशिफल 24 मई 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, धन योग से पाएंगे शुभ लाभ
उदयपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या: शव के छह टुकड़े मिले
भारत में कत्लखानों का सच: मांस, तेल और अन्य उत्पादों का रहस्य