इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ी ही खतरनाक और हिलाकर रख देने वाली खबर सामने आई है। जी हां यहां पर 12 लोगों ने एक साथ मिलकर एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की ये वारदात जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
वारदात को दिया अंजाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुक्रवार को करीब 10 से 12 आरोपियों ने महिला के सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। दुष्कम की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को अधमरा छोडक़र वहां से भाग गए। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भर्ती करवाया है। खबरों के अनुसार, स्थिति गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
परिचित ले गया था साथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला को परिचित अकलेरा अस्पताल के सामने से घाटोली के जंगल में ले गए। यहां पर जंगल के बीच में बने एक सुनसान मकान में आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को सभी फरार आरोपियों की तलाश है। पुलिस को महिला घने जंगल के बीच अचेत अवस्था में मिली थी। महिला के पर्चा बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
pc-aaj tak
You may also like
अहमदाबाद की ऐसी पिच पर होगा फाइनल मुकाबला, 18 साल बाद पंजाब और बेंगलुरु के पास चैंपियन बनने का मौका
रोहित, हार्दिक और ये 3... मुंबई का सपना इन गुनहगारों के चलते टूटा, क्वालिफायर में कटाई नाक
हार के लिए जिम्मेदार कौन? खुद की धीमी बैटिंग, लुटाए बोराभर रन और इशारे ही इशारे में जसप्रीत बुमराह पर ये क्या बोल गए हार्दिक पंड्या
चाणक्य नीति: उन स्थानों से दूर रहने की सलाह जो आपके विकास में बाधा डालते हैं
लीवर के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ: क्या न खाएं?