इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश मेें आया है। यहां पर 12 लोगों द्वारा एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की ये वारदात जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार को करीब 10 से 12 आरोपियों ने महिला के सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। दुष्कम की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को अधमरा छोडक़र वहां से भाग गए।
इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पीडि़ता को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के लिए लाई। खबरों के अनुसार, स्थिति गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खबरों के अनुसार, महिला को परिचित अकलेरा अस्पताल के सामने से घाटोली के जंगल में ले गए। यहां पर जंगल के बीच में बने एक सुनसान मकान में आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दर्ज कर लिया है सामूहिक दुष्कर्म का मामला
पुलिस को सभी फरार आरोपियों की तलाश है। पुलिस को महिला घने जंगल के बीच अचेत अवस्था में मिली थी। महिला के पर्चा बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से मामले जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रही है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
पंजाब : बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 ड्रोन और हेरोइन बरामद
रोहन सिप्पी ने आमिर खान के 'सितारे जमीन पर' के लिए नए मॉडल की प्रशंसा की
Signs of liver damage : इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पुलिस ने किया खुलासा,कार लूट की घटना निकली झूठी
रांची में नए मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भाजपा और झामुमो आमने-सामने