इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के देहरादून से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस खबर के बारे में जानकर एक बार तो आपका रिश्तों से ही विश्वास उठ जाएगा।
यहां पर अब भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। फौजी की पत्नी ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि बेटी ने मां के सामने ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी ने भी जानकारी दी कि जब वो नाबालिग थी, तब से पिता दुष्कर्म करता आ रहा था। पीडि़ता ने बताया कि पिता मां के साथ भी मारपीट करता था। इसी कारण डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अंत में परेशान होकर पीडि़ता ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बतया कि फिलहाल पीडि़त लडक़ी बालिग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC:taylorring
You may also like
Punjab Kings के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, IPL 2025 खेलने वापस India लौट रहे हैं ये 2 धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
आनंद राठी इस लार्जकैप स्टॉक पर जता रहे हैं भरोसा, कहा कंपनी के भविष्य का प्लान है जबरदस्त, जानें क्या है टारगेट प्राइस
नैनीताल में 147वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्राकृतिक उपाय