इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत के अमीनगर सहाय क्षेत्र में अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी विश्वास नहीं होगा। यहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 43 वर्षीय एक महिला अपने से 20 साल छोटे शादीशुदा रिश्ते के भांजे से प्यार कर बैठी। महिला के 19 साल का बेटा और 17 साल की बेटी भी है।
प्यार को परवान चढ़ाने के लिए दो सप्ताह पहले महिला और उसका भांजा घर से फरार होकर राजस्थान के भिवाड़ी पहुंच गए। पुलिस एक होटल से अब दोनों को बरामद कर लिया है।
खबरों के अनुसार, 43 वर्षीय एक महिला का विवाह पड़ोसी गांव में हुई थी। विवाह के बाद से ही महिला का अपनी बहन के यहां आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान महिला का 23 वर्षीय रिश्ते के भांजे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिजनों को इस बात की भनक लगने पर उन्होंने दोनों पर बंदिश लगानी शुरू कर दी। जिसके बाद दो सप्ताह पूर्व महिला अपने प्रेमी भांजे के साथ घर से फरार हो गई।
महिला का भांजे के साथ चार सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि महिला का उसके भांजे के साथ पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की चर्चा आस-पड़ोस में भी हो रही थी। बाद में परिवार के लेागों ने महिला पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी थीं। इसके बाद महिला ने भांजे के साथ फरार होने का कदम उठाया। अब पुलिस दोनों को तलाश कर चुकी है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
Health Tips- इन लोगो को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए कच्चा पपीता, जानिए इसकी वजह
'सिर्फ़ मेक इन इंडिया की बात नहीं कर सकते', वायुसेना प्रमुख ने ऐसा क्यों कहा?
इंडिया ए को पहले अनौपचारिक टेस्ट में इंग्लैंड लायंस ने दिया बल्लेबाजी का न्यौता, करुण नायर प्लेइंग इलेवन में शामिल
Health Tips- क्या हद से ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो जान लिजिए इसके नुकसान
Detox Diet: गुड लिवर और किडनी हेल्थ के लिए अपने दैनिक आहार में शामिल करें ये 5 फल