गर्मी की छुट्टियां हों, समंदर की लहरें हों या बीच पर मौज-मस्ती की योजना, सब कुछ तभी पूरा लगता है जब आपका लुक भी उतना ही हॉट हो। खासकर जब बीचवियर की बात आती है। इसीलिए प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिशा पाटनी तक अभिनेत्रियां अपना पूरा लुक बदल देती हैं। अगर आप सोच रही हैं कि इस गर्मी की छुट्टी में बीच पर क्या पहनें, तो आप ये ऑप्शन अपना सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का ब्राउन बिकिनी लुक: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने ब्राउन शेड की बिकिनी में बीच पर अपना बेहद खूबसूरत अंदाज दिखाया। यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सॉफ्ट टोन में रहते हुए भी दमदार दिखना चाहती हैं।
पिंक बिकिनी में प्रियंका का अंदाज: पिंक बिकिनी में प्रियंका ने बीच पर चार चांद लगा दिए। यह लुक बीच पार्टी या बोट राइड के लिए परफेक्ट है। हल्के कर्ल और स्माइल के साथ यह लुक यंग और रिफ्रेशिंग लग रहा है।
पीली बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका का येलो बिकिनी लुक सिजलिंग और ब्राइट था। बीच सन के साथ यह शेड नेचुरल ग्लो को बढ़ाता है। गोल्डन टोन स्किन के साथ यह लुक बेहतरीन लग रहा है।
दिशा पटानी का ब्लैक बिकिनी लुक: दिशा पटानी की फिटनेस और कॉन्फिडेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। उनके ब्लैक बिकिनी लुक ने लोगों को दीवाना बना दिया। यह लुक क्लासिक और सेक्सी दोनों है, जो लोग सबसे अलग और हॉट दिखना चाहते हैं उनके लिए।
दिशा का ब्राउन बिकिनी लुक: दिशा का ब्राउन बिकिनी लुक नेचुरल ब्यूटी को हाईलाइट करता है। बालों में वेव्स और नो-मेकअप लुक के साथ यह स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप भी इसे एक बार ट्राई कर सकती हैं।
दिशा का येलो बिकिनी लुक: दिशा ने येलो में जो एटीट्यूड दिया है वह समर मूड को बखूबी कैरी करता नजर आ रहा है। ब्राइट कलर और ब्राइट मूड, दोनों को काफी हद तक मैच करता हुआ।
You may also like
भोपाल में बोले पीएम मोदी- आतंकवादियों ने भारतीय महिलाओं की गरिमा को चुनौती दी थी, लेकिन सबसे बड़ी हार का करना पड़ा सामना...
अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पूर्व सैनिक परिषद ने किया आयोजन
गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, सभासद खालिक कुरैशी समेत चार को सजा
अमनदीप ड्राल ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 7वें चरण में जीता सीजन का पहला खिताब
कैथल: आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार