Next Story
Newszop

महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला

Send Push

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार सुबह अंबरनाथ इलाके के नलिम्बी गांव में एक राहगीर ने सिर कटा धड़ देखकर पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि कल्याण तालुका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loving Newspoint? Download the app now