खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने बुधवार को सभी जिला एवं प्रमंडलीय अधिकारियों के साथ राज्य में खेल अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभाग की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला
बताया गया कि हाल ही में 61 प्रखंडों में नए आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस पर 123 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण
ग्रामीण विकास विभाग राज्य की 4976 पंचायतों में प्रस्तावित 5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण कर रहा है। इनमें से अब तक 3134 खेल मैदान तैयार हो चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
252 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों का निर्माण पूरा
खेल विभाग ने 252 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि 122 स्टेडियम निर्माण के अंतिम चरण में हैं। 25 जिलों में अत्याधुनिक खेल भवन और व्यायामशालाएं पहले से ही उपलब्ध हैं, जिनमें वातानुकूलित बैठक कक्ष, आधुनिक व्यायाम उपकरण, आरओ वाटर सिस्टम और जेनरेटर जैसी सुविधाएं हैं।
खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग की प्राथमिकता राज्य में विकसित खेल आधारभूत संरचनाओं को सक्रिय करना है, ताकि नागरिकों, खिलाड़ियों और छात्रों को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। खेल विभाग राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
You may also like
Aaj Ka Panchang 31 May 2025: ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी पर बन रहे हैं शुभ योग, इरल वीडियो में जानें आज के मुहूर्त और राहुकाल का समय
मॉर्निंग की ताजा खबर, 31 मई: रूसी S-400 ने किया F-16 का शिकार! पानी के मु्द्दे पर बौखलाया पाकिस्तान, बॉर्डर से सटे इलाकों में आज मॉक ड्रिल... पढ़ें अपडेट्स
बिहार से यूपी तक 'भाभी जी' का नेटवर्क, बेखौफ करती 'हेरोइन' का धंधा; 'भेष' वाली बात से NCB के उड़े होश
लेख: अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर क्या भारत को महान बनाएंगे ट्रंप? ग्लोबल टैलेंट को आकर्षित करने का बड़ा मौका
आज का वृश्चिक राशिफल, 31 मई 2025 : आज का दिन शुभ है, बस थोड़ा धैर्य से काम लें