Next Story
Newszop

वीडियो राशिफाल में जाने आज शिव योग में किन राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा, राशि अनुसार जाने शुभ रंग, शुभ अंक और लव राशिफल

Send Push

पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज शिव योग सुबह 12:52 बजे तक रहेगा और उसके बाद सिद्ध योग शुरू हो जाएगा। 19 अप्रैल को शनिवार है और इस दिन राहुकाल सुबह 09:07 बजे से 10:43 बजे तक रहेगा। ऐसे में यहां जानें आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी बता रहे हैं कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आएगा। राशियों के लिए कौन सा रंग रहेगा लकी, कौन सा होगा लकी नंबर और क्या कहता है सभी का प्रेम राशिफल।


मेष
घरेलू सामान की खरीदारी में भी समय बीतेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से चल रहा मनमुटाव भी सुलझ जाएगा। कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे और सफलता भी मिलेगी। गलतफहमियों के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। एलर्जी और रक्त संबंधी समस्या होने की संभावना है।
प्रेम राशिफल: मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप होगा। युवाओं के प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे।


भाग्य अंक- 5
भाग्य रंग- पीला

वृषभ
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। अपने खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल अनुशासित और सकारात्मक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आप सुखद समय बिताएंगे।


प्रेम राशिफल: घर के सभी सदस्यों का आपसी तालमेल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
भाग्य अंक- 2
भाग्य रंग- बैंगनी

मिथुन
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण घर और व्यवसाय दोनों में उचित सामंजस्य बनाए रखेगा। यदि संपत्ति के लेन-देन को लेकर कोई योजना बन रही है, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। जल्दबाजी के कारण निर्णय गलत भी हो सकते हैं। खांसी, जुकाम, गले में खराश आदि परेशान करेंगे।
प्रेम राशिफल: किसी बात को लेकर घर में चल रहा तनाव दूर होगा। किसी मित्र से मुलाकात दिन को सुखद और तरोताजा बनाएगी।

भाग्य अंक- 7
भाग्य रंग- हरा
कर्क
पारिवारिक विवाद के बिगड़ने की संभावना है। अपने स्वभाव में धैर्य और कोमलता बनाए रखें। संतान के करियर से जुड़ी किसी समस्या के समाधान में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान बहुत जरूरी है।
प्रेम राशिफल:- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता लाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्यशाली रंग- गुलाबी

सिंह
बेवजह के लड़ाई-झगड़ों में न पड़ें और दूसरों के मामलों में भी दखल न दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप किसी भी हद तक मेहनत कर सकते हैं। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण भी आपको मिलेगा।
प्रेम राशिफल:- घर में शांतिपूर्ण और सुखद माहौल रहेगा। लेकिन विवाहित लोगों का विपरीत लिंग के साथ मेल-मिलाप बदनामी का कारण बन सकता है।
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्यशाली रंग- नीला

कन्या
पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज के दिन अपने लिए कुछ समय निकालें, रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने गुस्से और कटु शब्दों पर नियंत्रण रखें।
प्रेम राशिफल: घर में अनुशासित माहौल रहेगा और एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्यशाली रंग- सफेद

तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को शांति और प्रसन्नता प्रदान करेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की भी संभावना है। अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक पूरा करें, थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
प्रेम राशिफल: अपने काम में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। घर में सुख, शांति और प्रेम का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- लाल

वृश्चिक
कारोबार के मामलों में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आज महिलाएं अपने कारोबार में विशेष रूप से सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आपकी पसंद का कोई काम हल हो सकता है। काम के अत्यधिक बोझ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
प्रेम राशिफल:- घर और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। लंबे समय के बाद अपने प्रेमी से मिलकर आप खुश रहेंगे।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- केसरिया

धनु
संतान के किसी खास काम के पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आपकी ओर से किसी लापरवाही और देरी के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आएगी। आमदनी बढ़ने के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे जिससे बचत करना मुश्किल होगा। भाइयों के साथ संबंध मजबूत बनाए रखें।
प्रेम राशिफल
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- बादामी

मकर राशि

धन संबंधी कोई भी लेन-देन या डील करते समय आपको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। तनाव लेने से बचें। घर के वरिष्ठ लोगों की भावनाओं और आदेशों की अनदेखी न करें। युवाओं का कोई भविष्य संबंधी कार्य पूर्ण हो सकता है।
प्रेम राशिफल:- दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्यशाली रंग- सफेद

कुंभ राशि
किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात तनावपूर्ण माहौल से राहत देगी। क्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति वाले कुछ लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं, हालांकि उनकी योजना सफल नहीं होगी। किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करना ठीक नहीं होगा।
प्रेम राशिफल
भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंगमीन राशि
आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। कुछ खास लोगों के संपर्क के कारण आपकी विचार शैली में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। किसी करीबी व्यक्ति द्वारा बेवजह आलोचना किए जाने से आप आहत होंगे। किसी भी तरह का धन संबंधी लेन-देन बिल्कुल न करें। अन्यथा आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है।
प्रेम राशिफल:- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- हरा

Loving Newspoint? Download the app now