By Poll 2024: बीजेपी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ होने वाले उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने उपचुनावों के लिए 25 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। जिसमें लोकसभा और विधानसभा दोनों उपचुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत बाकी 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे। इसके साथ ही, वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 13 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
किन-किन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को से होगा। इसके अलावा, पार्टी ने केरल की पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पलक्कड़ से सी कृष्णकुमार और चेलक्करा से के. बालकृष्णन को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनावों के लिए भी कुल 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
मध्य प्रदेश उपचुनाव
मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट से रामनिवास रावत और बुधनी से रमाकांत भार्गव को विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। बुधनी सीट, शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
राजस्थान उपचुनाव
राजस्थान के झुंझुनू से राजेंद्र भाबू और रामगढ़ से सुखवंत सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। दौसा से जगमोहन मीना, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा, सलूबंर (अजजा) से शांता देवी मीणा को टिकट मिला है।
छत्तीसगढ़ उपचुनाव
छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट से सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
कर्नाटक उपचुनाव
पार्टी ने कर्नाटक की शिग्गांव सीट से भरत बसवराज बोम्बई और संदूर (अजजा) से बंगारू हनुमंतु को विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।
बिहार उपचुनाव
बिहार की तरारी विधानसभा सीट पर विशाल प्रशांत और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है।
असम उपचुनाव
असम के ढोलाई (अजजा) से निहार रंजन दास, बेहाली से दिगंता घाटोवार, समागुरी दीप्लु रंजन शर्मा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव
पश्चिम बंगाल के सिताई (अजा) से दीपक कुमार राय, नौहाटी से रूपक मित्रा, मदारीहाट से राहुल लोहार (अजजा), हरोआ से बिमल दास, मेदिनीपुर से सुभजित राय, तालडांगरा से अन्नया राय चक्रवर्ती को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।
You may also like
हैडिन और गोंजाल्विस ही रहेंगे पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच
अब कोच और मेंटोर की भूमिका में नजर आयेंगी रानी
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल से नया चैम्पियन मिलना तय
ऑस्ट्रेलिया में होगी यशस्वी की सबसे बड़ी परीक्षा : ज्वाला
उम्मीद है सरफराज खान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी धुरंधर साबित होंगे : अभिषेक नायर