नई दिल्ली, 27 मई . राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे चरण में राष्ट्रपति भवन में 68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आज चार को पद्म विभूषण, 8 को पद्म भूषण और 56 को पद्मश्री प्रदान किए गए.
जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), डॉ. शोभना चंद्रकुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, डॉ. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), कैलाश नाथ दीक्षित, जतिन गोस्वामी, डॉ. मनोहर जोशी (मरणोपरांत), अनंत नाग, साध्वी ऋतंभरा, वेलु आसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 56 हस्तियों को पद्मश्री प्रदान किए गए.
—————
/ अनूप शर्मा
You may also like
सी919 के मार्ग नेटवर्क ने चीन के 16 शहरों को कवर किया
पाकिस्तान पर दिए बयान को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी स्थिति स्पष्ट करें : महेंद्र भट्ट
न्यायपालिका पर हमारी आस्था है, जस्टिस वर्मा मामले ने हैरान किया : अधीर रंजन चौधरी
पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को हिंडनबर्ग के आरोपों से लोकपाल ने दी क्लीन चिट, कहा आरोप निराधार...
छंगतु : 9वां चीन अंतर्राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत महोत्सव शुरू