Money Laundering case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी।
ALSO READ:
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हंस को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि यादव को एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी।
ALSO READ:
वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं जबकि यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की एक प्राथमिकी से संबंधित है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
हैडिन और गोंजाल्विस ही रहेंगे पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच
अब कोच और मेंटोर की भूमिका में नजर आयेंगी रानी
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल से नया चैम्पियन मिलना तय
ऑस्ट्रेलिया में होगी यशस्वी की सबसे बड़ी परीक्षा : ज्वाला
उम्मीद है सरफराज खान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी धुरंधर साबित होंगे : अभिषेक नायर